राजस्थान में अगले महीने होगा चुनावी आगाज

in #rajasthan2 years ago

Rajasthan में दिसंबर के सर्द महीने में प्रदेश की सियासत गर्म होने जा रही है। राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा अगले महीने दिसंबर में राजस्थान आने वाली है। वहीं भाजपा ने जन आक्रोश यात्रा के मेगा प्लान के साथ गहलोत सरकार को घेरने की तैयारी कर ली है। राजस्थान में अगले साल विधानसभा चुनाव होने हैं। उससे पहले अगले महीने राजस्थान में सियासी घमासान असंभव है। दोनों दलों की महत्वपूर्ण यात्राएं प्रदेश में होनी है। माना जा रहा है कि अगले महीने से ही राजस्थान में चुनावी माहौल शुरू हो जाएगा।