जालंधर में वित्त मंत्री चीमा की किसानों के साथ बैठक

in #punjab2 years ago

गन्ने की बकाया राशी न मिलने से नाराज किसानों ने सरकार के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। वित्त मंत्री के साथ बैठक में कोई फैसला न हुआ तो कड़ा संघर्ष किया जाएगा। फिलहाल संयुक्त किसान मोर्चा की ओर से वीरवार को नेशनल हाईवे जाम करने का फैसला टाल दिया है। बाद दोपहर किसान जालंधर में वित्त एवं सहकारी मंत्री हरपाल सिंह चीमा के साथ बैठक करेंगे। बैठक में मांगों की समस्या का समाधान किया जाएगा।26_05_2022-harpal_cheema_22745320.jpgसंयुक्त किसान मोर्चा के वरिष्ठ सदस्य हरमीत सिंह तता मनजीत सिंह राय ने बताया कि संयुक्त किसान मोर्चा में शामिल पंजाब के 16 किसान संगठन चीनी मिलों की ओर पड़े बकाया लेने के मामले को लंबे समय से संघर्ष कर रहे है। 26 मई को सुबह 10 से 2 बजे तक नेशनल हाईवे जाम करने की घोषणा की थी। राज्य के वित्त एवं सहकारिता मंत्री हरपाल सिंह चीमा की ओर से किसानों के साथ बैठक करने की पेशकश की गई। जालंधर के सर्किट हाउस में वीरवार को 4.30 बजे बैठक करने की बात कही।