महिला सम्मान की बात करने वाली भाजपा महिलाओं के सिर पर सीमैंट की बोरी रखकर लगवाती है दौड़

in #punjab2 years ago

प्रदेश कांग्रेस कमेटी द्वारा शनिवार को राजगढ़ में कार्यकर्ता सम्मेलन का आयोजन किया गया। इसमें मुख्यातिथि प्रदेश कांग्रेस कमेटी की अध्यक्ष प्रतिभा सिंह रहीं। प्रतिभा सिंह ने कहा कि प्रदेश में भाजपा सरकार की उलटी गिनती शुरू हो गई है। एक समय था कि राजनीतिक कार्यक्रमों में महिलाओं की उपस्थिति इक्का-दुक्का रहा करती थी। यह कांग्रेस की नीतियों का ही परिणाम है कि आज राजनीति में महिलाएं पुरुषों के साथ कंधे से कंधा मिलाकर आगे बढ़ रही हैं। उन्होंने कहा कि सिरमौर की सभी पांचों सीटों पर कांग्रेस पार्टी विजय हासिल करेगी। कांग्रेस सरकार बनते ही प्रदेश में पुरानी पैंशन योजना बहाल कर दी जाएगी। यह बात कांग्रेस के चुनावी घोषणा पत्र में सबसे पहले होगी। पार्टी जीतने वाले प्रत्याशी को ही टिकट देगी। टिकट आबंटन के समय कार्यकर्ताओं की इच्छाओं का ख्याल रखा जाएगा। उन्होंने कहा कि भाजपा एक तरफ महिला सम्मान की बात करती दूसरी तरफ मल्टी टास्क वर्कर भर्ती में महिलाओं के सिर पर सीमैंट की बोरी लाद कर उन्हें दौड़ाती है। उन्होंने कहा कि प्रदेश में सबसे सच्चे, पक्के व ईमानदार लोग सिरमौर के ही हैं। वह इसकी मिसाल पूरे प्रदेश में देती हैं।2022_7image_21_25_257433181pratibhasingh.jpgनेता प्रतिपक्ष मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि कोई गलतफहमी में न रहे। उन्होंने अधिकारियों को चेतावनी देते हुए कहा कि वे इस बात को अच्छी तरह समझ लें कि भाजपा सरकार अब केवल 3 महीने की मेहमान है। जो सरकार इस समय प्रदेश में है वह न तेरी है न मेरी है यह सरकार लूटेरी है। मुख्य सचिव चले गए, डीजीपी ने जाने के लिए आवेदन किया है। अब मुख्यमंत्री के जाने का समय है। वाईएस परमार ने हिमाचल को बनाया और वीरभद्र सिंह ने निखारा है। कांग्रेस सरकार बनने पर 5 लाख नौकरियां पैंशन सहित देंगे। कांग्रेस सरकार बनते ही कैबिनेट की पहली बैठक में पैंशन बहाल करेंगे। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर को नौकरी बेचने वाले मुख्यमंत्री के नाम से याद रखा जाएगा। इस मौके पर कार्यकारी अध्यक्ष विनय कुमार, पूर्व विधानसभा अध्यक्ष जीआर मुसाफिर, मंडल अध्यक्ष बेलीराम शर्मा, पूर्व अध्यक्ष देवेंद्र शास्त्री, हरिदास बनोलटा व संजीव शर्मा ने भी विचार व्यक्त किए। इस अवसर पर एआईसीसी के सचिव रुद्र राजू, प्रभारी सिरमौर अमित नंद व विनोद जिंटा भी उपस्थित रहे।