कश्मीर से कन्याकुमारी तक सियासी ज़मीन मज़बूत करने में जुटी कांग्रेस

in #punjab2 years ago

कांग्रेस पार्टी ने 2 अक्टूबर से कश्मीर से कन्याकुमारी तक भारत जोड़ो यात्रा शुरू करने का फैसला किया था। कांग्रेस नेताओं का कहना है कि भारत जोड़ों यात्रा शुरुआत पहले इसलिए की जा रही है, क्योंकि मोदी सरकार और भाजपा लगातार लोकतंत्र, देश के संविधान, राष्ट्रीय संस्थाओं और सामाजिक ढांचे पर हमला कर रही है। इसी के मद्देनजर यात्रा पहले ही शुरू की जा सकती है।पंजाब कांग्रेस अध्यक्ष अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग ने बताया की राज्यों के प्रधानों और प्रमुख संगठनों की दिल्ली में एआईसीसी पदाधिकारियों के साथ गुरुवार को बैठक हुई थी। इससे पहले उदयपुर चिंतन शिविर के दौरान 'नव संकल्प' के तहत यात्रा 2 अक्टूबर, 2022 से शुरू करने संबंधी ऐलान किया गया था। अब यात्र पहले शुरू की जा सकती है। उन्होंने कहा कि भारत जोड़ो यात्रा 3500 किलोमीटर का दायरा कवर करेगी और 12 राज्यों व 2 केंद्र शासित प्रदेशों से होकर निकलेगी।