Priyanka Gandhi: यूपी में दोगुनी मेहनत करूंगी, जब तक हम जीतेंगे नहीं, लड़ते रहेंगे- प्रियंका गांधी

Priyanka Gandhi: कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने बुधवार को कहा कि वह उत्तर प्रदेश में दोगुनी मेहनत करेंगी और तब तक लड़ेंगी जब तक जीतेंगी नहीं। उन्होंने कहा कि जी-जान से लड़ने के बावजूद पार्टी को हार मिली लेकिन यह मायूस होने का वक्त नहीं है, बल्कि पार्टी को दोगुनी ऊर्जा से लड़ाई लड़नी पड़ेगी। वह बुधवार को लखनऊ में आयोजित पार्टी के नव संकल्प शिविर में प्रदेश भर से शामिल होने आए पार्टी पदाधिकारियों और नेताओं को संबोधित कर रही थीं।

'घर-घर जाकर लोगों को भाजपा की हकीकत बतानी होगी'

YOU ARE AT:Hindi Newsभारतउत्तर प्रदेशUP में दोगुनी मेहनत करूंगी, जब तक हम जीतेंगे नहीं, लड़ते रहेंगे: प्रियंका गांधी
Priyanka Gandhi: यूपी में दोगुनी मेहनत करूंगी, जब तक हम जीतेंगे नहीं, लड़ते रहेंगे- प्रियंका गांधी
प्रियंका गांधी ने कांग्रेस के निवर्तमान प्रदेश अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू की तारीफ करते हुए कहा कि उन्होंने जी-जान से संघर्ष किया, सिर्फ चुनाव के समय नहीं बल्कि कोविड काल में भी उनके नेतृत्व में पार्टी कार्यकर्ताओं ने जमकर काम किया और सड़क पर उतरकर लाठियां खाईं।
Khushbu RawalEdited by: Khushbu Rawal
Updated on: June 01, 2022 21:02 IST
Priyanka Gandhi- India TV Hindi
Image Source : PTI
Priyanka Gandhi
Priyanka Gandhi: कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने बुधवार को कहा कि वह उत्तर प्रदेश में दोगुनी मेहनत करेंगी और तब तक लड़ेंगी जब तक जीतेंगी नहीं। उन्होंने कहा कि जी-जान से लड़ने के बावजूद पार्टी को हार मिली लेकिन यह मायूस होने का वक्त नहीं है, बल्कि पार्टी को दोगुनी ऊर्जा से लड़ाई लड़नी पड़ेगी। वह बुधवार को लखनऊ में आयोजित पार्टी के नव संकल्प शिविर में प्रदेश भर से शामिल होने आए पार्टी पदाधिकारियों और नेताओं को संबोधित कर रही थीं।

'घर-घर जाकर लोगों को भाजपा की हकीकत बतानी होगी'

प्रियंका ने कहा, ''पार्टी की हार हुई, यह एक सच्चाई है, जबकि पार्टी कार्यकर्ताओं की मेहनत ने पूरे देश के कार्यकर्ताओं को प्रेरित किया था। हमें और गहराई से काम करने की जरूरत है। जनता से जुड़ने के लिए हमें और प्रयास करना होगा। सिर्फ़ राजनीतिक नहीं सामाजिक मसलों पर भी जनता से जुड़ाव बनाना होगा। इस समय भाजपा जिस तरफ देश के ले जा रही है यह वह देश नहीं है जिसके लिए महात्मा गाँधी, सरदार पटेल और डॉ. आंबेडकर ने लड़ाई लड़ी थी। हमें घर-घर जाकर लोगों को हकीकत बतानी होगी।''

'युवाओं को जीत-धर्म के नाम पर बांटकर उनका भविष्य बर्बाद किया जा रहा'
उन्होंने कहा कि 2014 तक देश की अर्थव्यवस्था आगे बढ़ रही थी, लेकिन आज देश की बुरी हालत पूरी दुनिया देख रही है। उन्होंने आरोप लगाया कि युवाओं को जीत-धर्म के नाम पर बांटकर उनका भविष्य बर्बाद किया जा रहा है। उन्होंने कहा, ‘‘कांग्रेस कार्यकर्ताओं को हालात बदलने के लिए नई ऊर्जा से जुटना होगा, मैं उनके साथ दोगुनी ताकत से मेहनत करूंगी। हमें उदयपुर चिंतन शिविर में पारित हुए घोषणापत्र की भावना को समझकर आगे बढ़ना होगा।’’priyanka-gandhi-1654097249.jpg