दीनदयाल ने राजनीति ही नहीं वरन राष्ट्रनीति की नई परिभाषा दी : श्रवणसिंह राव बोरली

in #political2 years ago

IMG-20220926-WA0059.jpg भाजपा के सेवा पखवाडा अभियान के अंतर्गत चल रहे बुथ कमलोत्सव कार्यक्रम में पंडित दीनदयाल उपाध्याय जयंति मनाई और बुथ सशक्तिकरण का आह्वान किया गया। आहोर विधानसभा क्षेत्र के आहोर मंडल में कांबा ग्राम, भाद्राजून मंडल के रायथल एवं बागरा मंडल के भैसवाडा गांव में बुथ कमलोत्सव कार्यक्रम का आयोजित । कार्यक्रम में भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा प्रारंभ में पंडित दीनदयाल उपाध्याय को श्रद्धापूर्वक स्मरण किया गया और उनके जीवन वृतांत को याद किया गया। तत्पश्चात प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के मन की बात कार्यक्रम को सुना गया। बुथ कमलोत्सव कार्यक्रम के अंतर्गत कार्यकर्ताओं से बुथ मजबूतिकरण के कार्य को गति प्रदान करने की बात कही गई।

                       इस दौरान भाजपा जिलाध्यक्ष श्रवणसिंह राव बोरली ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि प्रभावशाली व्यक्तित्व, प्रखर चितंक, पंडित दीनदयाल उपाध्याय ने अपना सम्पूर्ण जीवन राष्ट्र को समर्पित कर अपने प्रखर विचारों एवं व्यायापक चिंतन से आने वाले समय में राजनीति ही नहीं वरन राष्ट्र नीति की नई परिभाषा दी। उन्होनें अपने सिद्धांतों से भारतीय जनसंघ की नींव रखी । जो आने वाले समय में देश की नीति का निर्धारण करने वाला था। दीनदयाल बहुआयामी व्यक्तित्व के धनी थे, इस महान व्यक्तित्व में कुशल संगठनशास्त्री शिक्षाविद्, राजनीतिज्ञ, वक्ता एवं लेखक का प्रतिबिंब था । आहोर विधायक छगनसिंह राजपुरोहित ने कार्यकर्ताओं से संवाद में बुथ सशक्तिकरण का आह्वान किया । 

      इस दौरान भाजपा जिलाध्यक्ष श्रवणसिंह राव बोरली, आहोर विधायक छगनसिंह राजपुरोहित, जिला महामंत्री हरिश राणावत, भाजपा वरिष्ठ नेता शंशीकंवर भैसवाडा़ जिला मंत्री भूरसिंह देवकी, जितेन्द्र सरगरा, जिला प्रवक्ता मुकेश राजपुरोहित, विधानसभा प्रभारी बिशनसिंह सोलंकी, भीनमाल विधानसभा विस्तारक प्रभारी देवाराम सुथार, किसान मोर्चा जिला उपाध्यक्ष पहाडसिंह राव, परमवीरसिंह भाटी, आहोर मंडल अध्यक्ष हकमाराम प्रजापत, शैतानसिंह राजपुरोहित, ओटरमल परमार, जवानमल सुथार, रायथल सरपंच जसराज राजपुरोहित, लीलादेवी मेघवाल, महामंत्री जोगसिह राजपुरोहित, हिमताराम मेघवाल, आहोर पूर्व संरपच एवं पूर्व मत्री डॉ. मंजू मेघवाल, लालाराम देवासी, कैलाशपुरी दीगांव, मंडल कोषाध्यक्ष शिवलाल घांची, सेवा पखवाड़ा कार्यक्रम के मंडल संयोजक एवं मिडिया प्रभारी बगसिह राजपुरोहित, एससी मोर्चा पूर्व जिला अध्यक्ष आदाराम लुकडा, भाजयुमो जिलामंत्री जितेंद्रकुमार घांची, भाजयुमो मंडल मंत्री कालुराम घांची, नारायणसिंह राजपुरोहित, बुथ अध्यक्ष भरतसिंह नागणी, विमलेश जैन, तोलसिंह राजपुरोहित, किसान नेता जोरसिह राजपुरोहित, जेतसिंह, पुनमसिंह, करणसिंह, शंकरलाल, रतनसिंह, मांगीलाल, पीरसिंह, तलसुरसिंह, केसरसिंह, चुन्नीलाल, मदनसिंह राजपुरोहित, राजु वैष्णव, छगनलाल सैन, अशोकलाल सैन, किशोरकुमार सैन सहित कई भाजपा पदाधिकारी, जनप्रतिनिधि, कार्यकर्ता एवं आमजन उपस्थित रहे।