गर्भनिरोधक साधन अपनाने से खुशहाल होता है परिवार-सीएमओ

in #famali2 years ago

जनपद की सभी स्वास्थ्य इकाइयों पर विश्व गर्भ निरोधक दिवस 26 सितंबर को मनाया जाएगा। जिसमें नव दंपतियों को परिवार नियोजन के साधनों को अपनाने के प्रति जागरूक किया जायेगा।

मुख्य चिकित्सा अधिकारी डा. डीके प्रेमी ने कहा कि परिवार नियोजन के साधन अपनाने से परिवार खुशहाल होता है। इसे अपनाने के लिए परिवार नियोजन के प्रमुख साधन उपलब्ध हैं, जो पूरी तरह सुरक्षित हैं। इन्हें अपनाकर लोग स्वस्थ व खुशहाल जीवन व्यतीत कर रहे हैं। उन्होंने बताया कि शादी के दो साल बाद पहले बच्चे को जन्म देना चाहिए। पहले और दूसरे बच्चे में तीन साल का अंतर होना चाहिए। जिससे कि मां और बच्चे दोनों की सेहत पर कोई दुष्प्रभाव न पड़े। इसके लिए परिवार नियोजन के अस्थाई साधन काफी कारगर साबित हो रहे हैं। इन साधनों में से दम्पति कोई भी मनपसंद साधन अपना सकते हैं। परिवार नियोजन के नोडल अधिकारी डॉ. हंसराज ने बताया कि सभी साधन सुरक्षित हैं और चिकित्सक, स्टॉफ नर्स और परिवार नियोजन काउंसलर की मदद से उचित परामर्श से सभी स्वास्थ्य केंद्रों पर दिया जाता है। परिवार नियोजन के स्थायी साधन यानि नसबंदी को पुरुष और महिलाएं दोनों अपना सकते हैं। अस्थायी साधन में आईयूसीडी, पीपीआईयूसीडी, अंतरा इंजेक्शन, छाया गोली, कंडोम, माला एन, ईसी पिल आदि अपना सकते है।9dx1buQgbeadmdmWRrtG6fdaMVqYDULGAfESANqKypyYNW5mzhusPkWntP41h6kF3LMHd8p7catj8VYEd6V7CTdPF6kZPUmHbhxf5TNyUYAsXpJ2MjcPS42L1cWJuS5ti4Ye7wC7aBzAExWC77CLSVSKoao6nnqy3aA519f1rFv4ZSXF33p4x2RHD5SnWAMTJ4wm4fTux.jpeg