बच्चन परिवार पर टूटा दुखों का पहाड़, मुंबई में कदम रखते मिली दर्दनाक न्यूज

in #delhi2 years ago

बच्चन परिवार पर टूटा दुखों का पहाड़, मुंबई में कदम रखते मिली दर्दनाक न्यूजIMG_20220726_100033.jpg बॉलीवुड अभिनेता अभिषेक बच्चन अपनी पत्नी ऐश्वर्या और बेटी आराध्या के साथ हाल ही कान्स फिल्म फेस्टिवल 2022 में शिरकत की। अब बच्चन परिवार कान्स फिल्म फेस्टिवल से वापस मुंबई लौट आया है लेकिन मुंबई लौटते ही अभिषेक बच्चन को एक दुखद समाचार मिला। इस दुखद समाचार से अभिषेक का दिल टूट गया। अभिषेक ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर इस दुखद समाचार के बारे में बताया। इस पोस्ट में उन्होंने बताया कि उनके परिवार के और अमिताभ बच्चन के बेहद करीबी कॉस्ट्यूम डिजाइनर अकबर शाहपुरवाला का निधन हो गया है। अभिषेक ने अपनी पोस्ट में बताया कि अकबर ने अमिताभ बच्चन के लिए कई सूट सिले थे। इतना ही उन्होंने उन सूट का कपड़ा खुद काटा भी था। इसके साथ ही अभिषेक के लिए भी पहला सूट भी उन्होंने ही तैयार किया था। अभिषेक ने इंस्टाग्राम पोस्ट में लिखा, ‘बेहद दुखद समाचार के साथ घर लौटा हूं। फिल्मी दुनिया के एक सच्चे दिग्गज अकबर शाहपुरवाला का निधन हो गया। मैं उन्हें अक्की अंकल के नाम से जानता था। जहां तक मुझे याद है मेरे पिता के ज्यादातर कॉस्ट्यूम और सूट उन्होंने ही बनाए थे, मेरी कई फिल्मों के लिए भी उन्होंने ही सूट बनाए थे।’ अभिषेक ने आगे लिखा,’उन्होंने बच्चे की तरह मेरा सबसे पहला सूट काटा था और सिला भी था जो मेरे पास अभी भी है। वो सूट मैंने ‘रिफ्यूजी’ के प्रीमियर में पहना था। अगर आपके कॉस्ट्यूम और सूट काचिन और गबाना तक पहुंच गए होते तो आज आप स्टार होते। यही उनका प्रभाव और प्रतिष्ठा थी। अगर वो खुद आपका सूट काटते हैं तो वो आपसे सच्चा प्यार करते हैं। उन्होंने हमेशा मुझसे कहा कि ‘सूट काटना सिर्फ सिलाई नहीं है, ये एक भावना है। जब तुम मेरे सूट पहनते हो, उसकी हर एक सिलाई बहुत प्यार से की जाती है. जिसमें आशीर्वाद होता है।’ साथ ही अभिषेक ने लिखा कि उनके लिए वह दुनिया का सबसे अच्छा सूट बनाने वाले थे। अक्की अंकल, आपने मेरे लिए जो सूट बनाए हैं, मैं आज रात उनमें से एक पहनूंगा और धन्य महसूस करूंगा! आपकी आत्मा को शांति मिले।’ अभिषेक की इस पोस्ट पर कई सेलेब ने कमेंट कर श्रद्धांजलि दी। बॉबी देओल ने टूटे हुए दिल वाले इमोजी के साथ हाथ जोड़ा हुआ इमोटिकॉन पोस्ट किया। वहीं अभिषेक की बहन श्वेता बच्चन ने लिखा, “(हाथ जोड़े इमोजी) कई यादें। उनको शांति मिले।” करण जौहर ने कमेंट बॉक्स में लिखा ‘मैं उन्हें बहुत प्यार से याद करता हूं।’

Sort:  

Like and college me my post