एक हज़ार मोटरसाइकिल द्वारा इंद्रलोक से बारा टूटी चौक तक निकाली गई तिरंगा यात्रा

in #delhi2 years ago

IMG-20220807-WA0035.jpgपूर्व महापौर श्री जय प्रकाश में आज हर घर तिरंगा अभियान के अंतर्गत 1000 मोटरसाइकिल के साथ इंद्रलोक से बारा टूटी चौक तक तिरंगा यात्रा निकाली। इस तिरंगा यात्रा में हज़ारों की संख्या में नागरिकों ने भाग लिया। यह तिरंगा यात्रा इंद्रलोक से होते हुए शास्त्री नगर, गुलाबी बाग, प्रताप नगर, आज़ाद मार्केट चौक, सदर बाज़ार होते हुए बारा टूटी चौक तक निकाली गई।

पूर्व महापौर श्री जयप्रकाश ने बताया कि देश के माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के आवाहन पर आजादी का अमृत महोत्सव कार्यक्रम के अंतर्गत हर धर तिरंगा अभियान चलाया जा रहा है। भारत की आजादी के 75 वें वर्ष को चिह्नित करने और नागरिकों को तिरंगा घर पर लाने व इसे फहराने के लिए प्रोत्साहित करने का यह एक अभियान है। इस पहल के पीछे भारत के माननीय प्रधान मंत्री का उद्देश्य नागरिकों के दिलों में देशभक्ति की भावना को जगाना और भारतीय राष्ट्रीय ध्वज के बारे में जागरूकता को बढ़ावा देना है। स्वतंत्रता के 75वें वर्ष में एक राष्ट्र के रूप में ध्वज को सामूहिक रूप से घर लाना तिरंगे से व्यक्तिगत संबंध के साथ राष्ट्र-निर्माण के प्रति हमारी प्रतिबद्धता का प्रतीक भी बन जाता है।

पूर्व महापौर श्री जय प्रकाश ने बताया कि तिरंगा यात्रा के बाद झुग्गी झोपड़ी क्षेत्र में हर घर तिरंगा कार्यक्रम के अंतर्गत वहाँ रह रहे नागरिकों को तिरंगा वितरित किया जाएगा जिससे वे अपने घरों पर लगाकर इस अभियान में भाग ले सकें। उन्होंने बताया कि उसके बाद दिल्ली पुलिस के सहयोग से इस अभियान को जन जन तक पहुंचाया जाएगा। इसके बाद मार्केट असोसिएशन के पदाधिकारियों के साथ सभी मार्केट में हर घर तिरंगा अभियान चलाया जाएगा। उन्होंने बताया कि रक्षाबंधन के पर्व पर बहनों से राखी बंधवाकर इस अभियान को आगे बढ़ाया जाएगा। इस प्रकार पूरे एक सप्ताह तक विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा।