आगरा मे पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती को बड़े ही धूमधाम के साथ मनाया नया।

in #agra2 years ago

IMG_20220925_16315220.jpgIMG_20220925_16321545.jpg

Agra। अटल चौक सेवा समिति की ओर से पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती को बड़े ही श्रद्धा भाव के साथ आत्म भाजपा के कार्यकर्ता मना रहे हैं। इस कार्यक्रम में केंद्रीय राज्य मंत्री प्रोफेसर एसपी सिंह बघेल शामिल हुए उन्होंने अटल चौक सेवा समिति के सभी कार्यकर्ताओं के साथ मिलकर पंडित दीनदयाल उपाध्याय की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया और उन्हें श्रद्धा सुमन अर्पित किए । इस अवसर पर उन्होंने कहा कि भारतीय राजनीति के इतिहास में प्रमुख व्यक्तित्वों में से एक पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती को हर साल अंत्योदय दिवस के तौर पर मनाया जाता है वे भारतीय जन संघ के सह-संस्थापक और राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के विचारक थे।

IMG_20220925_16315958.jpg

केंद्रीय विधि राज्य मंत्री एस पी सिंह बघेल ने बताया की आज केंद्र और देश के तमाम राज्यों में भारतीय जनता पार्टी की पूर्ण बहुमत की सरकार है भाजपा आज दुनिया की सबसे बड़ी पार्टी है भाजपा की नींव के पत्थर श्यामा प्रसाद मुखर्जी और दीनदयाल उपाध्याय ने लगाये थे जिस समय कांग्रेस अपने मार्ग से भटक रही थी कांग्रेस पर पाश्चात्य राष्ट्रों का प्रभाव दिखाई दे रहा था पूर्व प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू के नेतृत्व में सरकार पश्चिमीकरण की तरफ उन्मुक्त थी स्वराज और ग्राम राज कांग्रेस की प्राथमिकता में नहीं था भारतीय संस्कृति आध्यात्मिक और धर्म को भी खतरा, राष्ट्रवाद में कमी आ रही थी ऐसे समय में जनसंघ की स्थापना करके पंडित दीनदयाल उपाध्याय और श्यामा प्रसाद मुखर्जी ने भारत की संस्कृति सभ्यता धर्म अध्यात्म को बचाते हुए उस समय 90% गांव मेंगरीब झोपड़ी में रहने वाले लोगों के लिए गरीब कल्याणकारी योजनाओं की अवधारणा को गरीब कल्याणकारी योजनाओं की अवधारणा को मजबूत करने का काम किया।

IMG_20220925_16320136.jpg

पंडित दीनदयाल उपाध्याय के सपनों को जमीन पर उतारने का काम प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ सरकार द्वारा किया जा रहा है गरीब किसान को किसान सम्मान निधि देकर गरीब लाचारों को आयुष्मान कार्ड के माध्यम से निशुल्क उपचार देकर एवं भूमिहीनों को प्रधानमंत्री ग्रामीण एवं शहरी आवास योजना के माध्यम से मकान देकर शोषित, पीड़ित वंचित महिलाएं दिव्यांगों एवं वृद्ध जनों को पेंशन दे कर पंडित दीनदयाल उपाध्याय के सपनों को साकार करने का काम किया है पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती के अंतर्गत अटल चौक पर आयोजित किए जा रहे कार्यक्रम में पहुंचे केंद्रीय राज्यमंत्री प्रो.एसपी सिंह बघेल ने पंडित दीनदयाल उपाध्याय की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया और कार्यकर्ताओं को प्रोत्साहित किया।
अंत्योदय शब्द का मतलब उत्थान है जो समाज में आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के लोगों के उत्थान को समर्पित है इस दिन का उद्देश्य भारत के गरीब और पिछड़े लोगों के विकास की ओर ध्यान खींचना है साथ ही इस दिन समाज और राजनीति में उपाध्याय के योगदान के लिए याद करने के लिए भी मनाया जाता है।

IMG_20220925_16320136.jpg

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 25 सितंबर 2014 को पंडित दीनदयाल उपाध्याय की 98वीं जयंती के अवसर पर 'अंत्योदय दिवस' की घोषणा की गई थी, जिसे 25 सितंबर 2015 से आधिकारिक तौर पर हर साल मनाया जा रहा है। बता दें कि पंडित दीनदयाल उपाध्याय ने ही सबसे पहले अंत्योदय का नारा दिया था।
IMG_20220925_16321938.jpg

केंद्रीय राज्य मंत्री प्रोफेसर एसपी सिंह बघेल

केंद्रीय राज्य मंत्री प्रोफेसर एसपी सिंह बघेल ने बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का जन्म दिवस एवं पखवाड़े के रूप में मनाया जा रहा है। इस सेवा पखवाड़े के माध्यम से हर गरीब व जरूरतमंद की मदद की जा रही है उन्होंने कहा कि आजादी के बाद पहली बार ऐसा हो रहा है कि देश के प्रधानमंत्री के जन्मदिवस को सेवा पखवाड़े के रूप में मनाया जा रहा हो पिछले कई दिनों से लगातार सेवा पखवाड़े के माध्यम से समाजिक कार्यों और सरकार की जनहित योजनाओं से लोगों को लाभान्वित किया जा रहा है।