कौन हैं रिया सेन, जो कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा में राहुल गांधी के साथ आईं नजर

in #wortheumnews2 years ago

कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा का आज 71वां दिन है। इस यात्रा को बॉलीवुड का भी साथ मिल रहा है। हाल ही में इस यात्रा में बॉलीवुड की अभिनेत्री रिया सेन नजर आईं।हिंदी और बंगाली फिल्मों की मशहूर अभिनेत्री मुनमुन सेन की बेटी रिया सेन जानी-मानी अभिनेत्री हैं। वह हिंदी फिल्मों स्टाइल, झंकार बीट्स और अपना सपना मनी-मनी में नजर आई हैं। रिया सेन अपनी बोल्डनेस की वजह से भी काफी चर्चा में रहती हैं। हालांकि बॉलीवुड उनका करियर बुलंदियों तक पहुंचने से पहले ही फ्लॉप हो गया था। जिसके बाद उन्होंने बंगाली फिल्मों का रुख कर लिया। हाल ही में रिया सेन कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा में राहुल गांधी के साथ नजर आईं। जिसके बाद फिर से उनको लेकर चर्चा तेज हो गई है। राहुल गांधी के साथ नजर आईं रिया सेन
बता दें कि कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा का आज 71वां दिन है। ये यात्रा तमिलनाडु, केरल, आंध्रप्रदेश, कर्नाटक और तेलंगाना से गुजरते हुए अब महाराष्ट्र में है। बता दें कि राहुल गांधी और अन्य लोगों ने गुरुवार को महाराष्ट्र के पातुर से यात्रा को फिर से शुरू किया। इस यात्रा को बॉलीवुड का भी साथ मिल रहा है। हाल ही में इस यात्रा में बॉलीवुड की अभिनेत्री रिया सेन नजर आईं। बता दें कि इससे पहले यात्रा में पूजा भट्ट भी नजर आ चुकी हैं।Screenshot_2022_1117_151609.jpg