दिखाई बच्चों ने विज्ञान प्रदर्शनी मेंप्रतिभा Sultanpur

in #wortheum2 years ago

तुलसीपुर (बलरामपुर)। सरस्वती शिशु विद्या मंदिर में बुधवार को विज्ञान प्रदर्शनी का आयोजन किया गया। प्रदर्शनी में विद्यार्थियों ने अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करते हुए वैज्ञानिक दृष्टिकोण प्रस्तुत किया। इस दौरान विज्ञान पुस्तिका का विमोचन भी किया गया।

विज्ञान प्रदर्शनी का शुभारंभ शक्तिपीठ देवीपाटन मंदिर के महंत मिथिलेश नाथ योगी ने किया। उन्होंने कहा कि आज का युग विज्ञान का युग है। विज्ञान के क्षेत्र में हमने काफी तरक्की कर ली है। ऐसे में बच्चों को विज्ञान की मुख्यधारा से जोड़ने की आवश्यकता है। बच्चों ने सेटेलाइट, लेजर प्रिंटर, सोलर सिस्टम, सौर ऊर्जा, पवन चक्की व पर्यावरण प्रदूषण पर नियंत्रण आदि का प्रदर्शन किया।

सांस्कृतिक प्रश्न मंच में रोहित, शारदा और देवांश को प्रथम, रामजी सत्यम और अंशु को दूसरा स्थान मिला। विज्ञान प्रदर्शनी में अंशिका कसौधन ने सेटेलाइट बनाकर प्रथम स्थान प्राप्त किया। हृदय का मॉडल बनाने वाले कक्षा 10 के छात्र करण को दूसरा स्थान मिला। राम मंदिर बनाने वाली सुषमा तिवारी और देवांश श्रीवास्तव ने विशेष पुरस्कार प्राप्त किया।
विद्यालय के प्रधानाचार्य रविंद्र नाथ तिवारी एवं विपिन कुमार मिश्र ने स्कूल की व्यवस्था पर चर्चा की। समापन क्षेत्रीय विधायक कैलाश नाथ शुक्ला ने किया। इस दौरान विज्ञान प्रदर्शनी में प्रतिभाग करने वाले विद्यार्थियों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर भाजपा जिलाध्यक्ष प्रदीप सिंह, ठाकुर प्रसाद पांडेय, राम खेलावन यादव, आनंद कुमार मिश्र, आयुष गुप्ता, स्वप्निल व सलोनी आदि मौजूद रहे।