इस अभिनेत्री ने सलमान खान और उनके भाइयों पर लगाया था रेप का आरोप

in #wortheum2 years ago

बॉलीवुड में कई ऐसे एक्टर हैं जिनके दामन पर कीचड़ उछाला जा चुका है। रेप और छेड़छाड़ जैसे आरोपों से एक्टर्स का दामन बदनाम हुआ है। कई मामलों में सच्चाई भी सामने आई लेकिन कई मामलों में केवल सुर्खियां बटोरने की बात सामने आई। बॉलीवुड के भाईजान यानी सलमान खान भी इन आरोंपों से नहीं बच सके। एक्ट्रेस पूजा मिश्रा ने सलमान खान पर रेप का आरोप लगाया तो ये खबर सनसनी बन गई थी। हैरानी की बात ये थी कि पूजा ने ना केवल सलमान बल्कि उनके भाइयों पर भी रेप का आरोप लगाया था।

एक्ट्रेस पूजा मिश्रा ने कहा था कि सलमान, अरबाज और सोहेल खान ने फिल्म 'सुल्तान' की शूटिंग के दौरान उनका कई बार रेप किया। इस मामले में कोई सच्चाई सामने नहीं आई तो सलमान खान पर इस तरह का आरोप लगाने के बाद पूजा को सोशल मीडिया पर ट्रोलिंग का शिकार होना पड़ा था। कई दिन तक पूजा सुर्खियों में बनी रही थीं। पूजा के इन आरोपों पर किसी ने यकीन नहीं किया।

शत्रुघ्न सिन्हा पर भी लगाए आरोप

पूजा मिश्रा ने आरोप लगाया कि अभिनेता शत्रुघ्न सिन्हा और उनकी पत्नी ने उन पर काला जादू करवाया था। उनका कहना था कि शत्रुघ्न सिन्हा ने उनका फोन और लैपटॉप हैक करके उनके क्रिएटिव आइडिया भी चुरा लिए थे। बात में पता चला कि वह पब्लिसिटी पाने के लिए ऐसे आरोप लगाती हैं। इससे पहले उन्होंने कहा कि ृशत्रुघ्न सिन्हा की फैमिली ने उनका करियर बर्बाद किया है। इस परिवार ने उनकी वर्जनिटी बेचकर अपनी बेटी सोनाक्षी सिन्हा को स्टार बनाया है।
सुपरस्टार राजेश खन्ना का दामन भी हुआ था बदनाम, नाबालिग ने लगाया था यौन शोषण का आरोप

कौन हैं पूजा मिश्रा

पूजा मिश्रा का विवादों से पुराना नाता रहा है। वह कई बार विवादों में फंस चुकी हैं। उन्होंने 'दिल का रिश्ता' जैसी फिल्म में भी काम किया और कुछ फिल्मों में आईटम नंबर्स किए। वह सलमान खान के रियलिटी शो बिग बॉस के पांचवें सीजन का हिस्सा बनी थीं। पूजा का फिल्मी करियर कुछ खास नहीं रहा लेकिन वह कई मैगजीन के कवर पेज पर दिखाई दे चुकी हैं।

Sort:  

आपकी सभी खबर को लाइक कर दिए हैं

सर जी मेने आपकी खबर लाइक कर दी जी

सर मेने आपकी सभी खबरे लाइक कर दी है जी