Rahul detained: 'हां, हां दुर्योधन! बांध मुझे..

in #wortheum2 years ago

हिरासत में लेने पर राहुल ने कहा, 'हमें धरना नहीं देने दिया जा रहा है। यहां पुलिस का राज है। यह भारत की सचाई है। मोदी जी राजा हैं।'

Screenshot_20220726-144355_Amar Ujala.jpg

नेशनल हेराल्ड केस में ईडी आज फिर कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी से पूछताछ कर रहा है। इसके खिलाफ धरना प्रदर्शन कर रहे कांग्रेस नेता राहुल गांधी व अन्य कांग्रेस सांसद को पुलिस ने विजय चौक से हिरासत में ले लिया। धरने के दौरान राहुल ने अपनी दादी इंदिरा गांधी की तरह तेवर दिखाए।

बताया गया है कि कांग्रेस सांसद सभी राष्ट्रपति भवन की ओर मार्च निकालने की तैयारी में थे। इसी दौरान उन्हें हिरासत में ले लिया गया। इस दौरान राहुल ने कहा, 'हमें धरना नहीं देने दिया जा रहा है। यहां पुलिस का राज है। यह भारत की सचाई है। मोदी जी राजा हैं।' राहुल गांधी व अन्य को पुलिस बस में बैठाकर ले गई। अभी यह नहीं पता चला है कि उन्हें कहां ले जाया गया।

Sort:  

https://wortheum.news/@kunalagrawal#

Please follow me and like my post.👆🏻👆🏻