पति समेत पांच पर अतरिक्त दहेज उत्पीड़न का मुकदमा दर्ज,

in #wortheum2 years ago

बिलग्राम महिला ने ससुराल पक्ष के लोगों पर अतरिक्त दहेज उत्पीड़न का मुकदमा दर्ज कराया है। आए दिन दहेज को लेकर उसके साथ मारपीट की जाती है। बिलग्राम विवाहिता को मारपीट अतरिक्त दहेज का मामला सामने आया है। पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने पति, सास, ननद, देवर पर दहेज के लिए प्रताड़ित करने का मुकदमा दर्ज कर दिया है। पुलिस का कहना है कि जल्द ही जांच कर आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, मीरा देवी उम्र 26 साल पुत्री मुनेश्वर की शादी जिले के हरपालपुर माताईकला पलिया निवासी अजय यादव पुत्र सत्य कुमार से हुई थी। शादी के कुछ समय बाद ही विवाहिता से दहेज की मांग की जाने लगी। विवाहिता का आरोप है कि अक्सर उसके साथ मारपीट की जाती है। कई बार उसके मायके पक्ष के लोगों ने उन्हें समझाने का प्रयास किया, लेकिन उसके बाद भी आए दिन परेशान करते है। विवाहिता का आरोप है कि ससुराल पक्ष के लोगों ने उसके साथ मारपीट करते व अतरिक्त दहेज की मांग करते है। जिससे तंग आकर पुलिस से न्याय की गुहार लगाई है। कोतवाली प्रभारी फूल सिंह ने बताया है की पति अजय यादव पुत्र सत्य कुमार यादव, सास श्रीमती गुड्डी पत्नी सत्य कुमार यादव, ससुर सत्य कुमार ,ननंद शिखा पुत्री सत्य कुमार, ननंद पन्नू पुत्री सत्य कुमार और देवर प्रभाकर पुत्र सत्य कुमार के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। प्रभारी निरीक्षक फूल सिंह ने बताया है जांच कर उचित कार्रवाई की जाएगी