50 हजार के करीब आया सोना, चांदी भी फिसल कर 55 हजार के नीचे आई

in #wortheum2 years ago

gold-16-16444067034x3.jpgनई दिल्ली :- इस हफ्ते सोने-चांदी के दामों में बड़ी गिरावट देखने को मिली है। इंडिया बुलियन एंड ज्वेलर्स एसोसिएशन की वेबसाइट के अनुसार सर्राफा बाजार में इस हफ्ते सोना 521 रु. सस्ता होकर 50,403 प्रति 10 ग्राम पर आ गया है। इस हफ्ते की शुरुआत यानी 11 जुलाई को ये 50,924 रु. पर था।

चांदी में डेढ़ हजार रुपए से ज्यादा की गिरावट

इस हफ्ते चांदी कीमत में डेढ़ हजार रुपए से ज्यादा की गिरावट आई है। इस हफ्ते की शुरुआत में ये 56,745 रुपए पर थी जो अब 54,767 रुपए प्रति पर आ गई है। यानी इस हफ्ते इसकी कीमत 1,978 रूपए कम हुई है।

कैरेट के हिसाब से तय होती है सोने की शुद्धता

24 कैरेट सोना सबसे शुद्ध होता है ऐसे में 1 कैरेट गोल्ड का मतलब हुआ 1/24 पर्सेंट गोल्ड, यदि आप के आभूषण 22 कैरेट के हैं तो 22 को 24 से भाग देकर उसे 100 से गुणा करें। (22/24)*100= 91.66 यानी आप के आभूषण में इस्तेमाल सोने की शुद्धता 91.66 पर्सेंट है।

आने वाले दिनों में आ सकती है तेजी

एक्सपर्ट का मानना है कि इस साल मानसून बेहतर रहा तो सोने की खरीद में आने वाले समय में तेजी आ सकती है। ग्लोबल मार्केट में भी सोने की खपत बढ़ने की उम्मीद है, जिसका सीधा असर उसकी कीमतों पर पड़ेगा और घरेलू बाजार में भी सोना महंगा हो जाएगा। चांदी की इंडस्ट्रियल मांग लगातार बढ़ रही है, जो आने वाले समय में इसकी कीमतों में एक बार फिर इजाफा कराएगी।