IND vs SA Hockey: CWG के फाइनल में भारतीय पुरुष हॉकी टीम, सेमीफाइनल में दक्षिण अफ्रीका को 3-2 से हराया

in #wortheum2 years ago

India vs South Africa Hockey Semifinal: मनप्रीत सिंह की अगुआई में अब तक भारतीय टीम ने शानदार खेल दिखाया है। टीम अब तक इस टूर्नामेंट में अजेय रही है। पहले मैच में भारत ने घाना को 11-0 से हराया था। वहीं, दूसरे मैच में टीम ने इंग्लैंड के खिलाफ 4-4 से ड्रॉ खेला था। तीसरा मैच भारत ने वेल्स के खिलाफ 4-1 से जीता था। वहीं सेमीफाइनल में भारत ने दक्षिण अफ्रीका को 3-2 से हराया।

बर्मिंघम राष्ट्रमंडल खेलों में भारतीय पुरुष हॉकी टीम फाइनल में पहुंच गई है। सेमीफाइनल में टीम इंडिया ने दक्षिण अफ्रीका को 3-2 से हरा दिया। भारतीय टीम तीसरी बार राष्ट्रमंडल खेलों के फाइनल में पहुंची है। इसके साथ ही भारतीय पुरुष हॉकी टीम ने कम से कम रजत पदक पक्का कर लिया है।

इससे पहले टीम 2010 दिल्ली और 2014 ग्लास्गो राष्ट्रमंडल खेलों के फाइनल में पहुंची थी। तब ऑस्ट्रेलिया ने भारत को स्वर्ण पदक के मैच में हराया था। बर्मिंघम राष्ट्रमंडल खेलों के फाइनल में भारत का सामना इंग्लैंड और ऑस्ट्रेलिया के बीच होने वाले दूसरे सेमीफाइनल मैच के विजेता से होगा।

पहले क्वार्टर का खेल
पहले क्वार्टर में भारत का प्रदर्शन अच्छा रहा। हालांकि, टीम गोल करने के मिले मौकों को भुना नहीं सकी। भारतीय टीम ने पहले क्वार्टर में चार पेनल्टी कॉर्नर हासिल किए। हालांकि, टीम किसी भी मौके पर गोल नहीं कर सकी। वहीं, दक्षिण अफ्रीका ने दो बार भारतीय सर्कल में घुसने की कोशिश की, लेकिन भारतीय डिफेंडर्स ने उन्हें गोल करने से रोका। पहले क्वार्टर में दोनों में से कोई टीम गोल नहीं कर सकी।

दूसरे क्वार्टर का खेल
दूसरे क्वार्टर में भारतीय टीम ने काउंटर अटैक जारी रखा। भारत के अभिषेक ने 20वें मिनट में शानदार गोल दागा और टीम इंडिया को 1-0 की बढ़त दिलाई। इसके बाद मनदीप ने 28वें मिनट में गोल दागा और भारत की बढ़त दो गोलों की कर दी। हाफ-टाइम तक भारत ने दक्षिण अफ्रीका पर 2-0 की बढ़त बना ली थी।

तीसरे क्वार्टर का खेल
तीसरे क्वार्टर में दक्षिण अफ्रीका ने वापसी की। 33वें मिनट में रेयान जूलियस ने गोल दागा और स्कोर 2-1 कर दिया। तीसरे क्वार्टर में भारतीय खिलाड़ियों के आत्मविश्वास में कमी दिखी और उन्होंने कम काउंटर अटैक किए। इसी का फायदा दक्षिण अफ्रीका ने उठाया और गोल दागा। इसके बाद टीम के दो सीनियर खिलाड़ी कप्तान मनप्रीत और गोलकीपर श्रीजेश ने सभी खिलाड़ियों को इकट्ठा कर उन्हें खेल के लेवल को बढ़ाने के लिए कहा।
भारतीय पुरुष टीम अब तक टूर्नामेंट में अजेय
मनप्रीत सिंह की अगुआई में अब तक भारतीय टीम ने शानदार खेल दिखाया है। टीम अब तक इस टूर्नामेंट में अजेय रही है। पहले मैच में भारत ने घाना को 11-0 से हराया था। वहीं, दूसरे मैच में टीम ने इंग्लैंड के खिलाफ 4-4 से ड्रॉ खेला था।

इंग्लैंड के खिलाफ मैच में भारतीय टीम 3-0 से आगे चल रही थी। इसके बाद इंग्लैंड ने वापसी करते हुए 4-4 से स्कोर बराबर किया था। वहीं, तीसरे मैच में टीम इंडिया ने कनाडा को 8-0 से रौंद दिया। चौथे मैच में भारत ने वेल्स पर 4-1 से जीत हासिल की। अब सेमीफाइनल भी जीतकर फाइनल में जगह बनाई है।
भारतीय पुरुष टीम ने ग्रुप स्टेज टॉप पर रहकर खत्म किया
टीम इंडिया अपने ग्रुप (पूल-बी) में पहले नंबर पर रही थी। वहीं, इंग्लैंड की टीम दूसरे स्थान पर रही थी। इंग्लैंड दूसरे सेमीफाइनल में ऑस्ट्रेलिया के सामने होगी।
स्वर्ण पदक है निशाने पर
भारतीय पुरुष हॉकी टीम ने राष्ट्रमंडल खेलों में पहला स्वर्ण पदक जीतने के इरादे से मैदान पर उतरी है। कप्तान मनप्रीत की अगुआई में भारत ने पिछले साल टोक्यो ओलंपिक में 41 साल बाद कांस्य पदक जीता था। इस बार टीम मनप्रीत की अगुआई में राष्ट्रमंडल खेलों में ऑस्ट्रेलियाई दबदबे को खत्म करना चाहती है। ऑस्ट्रेलिया ने अब तक सभी छह स्वर्ण पदक जीते हैं।

गोल्ड कोस्ट 2018 में पदक जीतने से असफल रही भारतीय टीम सफलता की भूखी है। भारत ने 2010 और 2014 में रजत पदक जीता था। पिछले कुछ वर्षों में ऑस्ट्रेलियाई निवासी मुख्य कोच ग्राहम रीड के मार्गदर्शन में भारतीय टीम ने अपने आप में काफी सुधार किया है। राष्ट्रमंडल खेलों में भारत के सामने ऑस्ट्रेलिया की चुनौती है।
भारतीय महिला हॉकी टीम सेमीफाइनल में हारी
भारतीय महिला हॉकी टीम को सेमीफाइनल में ऑस्ट्रेलिया के हाथों पेनल्टी शूटआउट में 3-0 से हार का सामना करना पड़ा था। फुल टाइम के बाद स्कोर 1-1 से बराबर रहा था। अब भारतीय महिला हॉकी टीम कांस्य पदक के लिए न्यूजीलैंड से रविवार को भिड़ेगी।

Sort:  

Please like my news🙏🙏🙏

kardiya bhai, follow karlo bhai...