स्वच्छता ही सेवा अभियान का सांसद ने किया शुभारम्भ

in #wortheum2 years ago

स्वच्छता ही सेवा अभियान का सांसद ने किया शुभारम्भ
IMG_20220920_163028.jpg
बलिया
सांसद ग्राम पंचायत सराया गांव में मंगलवार को पेयजल एवम् स्वच्छता विभाग के अंतर्गत स्वच्छता ही सेवा अभियान का शुभारम्भ सांसद बीरेंद्र सिंह मस्त ने दीप प्रज्वलित कर किया। साथ ही ओडीएफ प्लस के अंतर्गत आरआरसी सेंटर का शिलान्यास सांसद ने किया। इस कार्यक्रम में
राम बच्चन सिंह सेवा निवृत्त प्रधानाध्यापक ने मुख्य मार्ग से ग्राम पंचायत सचिवालय तक संपर्क मार्ग बनवाने के लिए ग्राम पंचायत को एक लाख 25 रूपये का चेक अनुदान दिए। इस दौरान कार्यक्रम को संबोधित करते हुए सांसद ने कहा कि सामुदायिक भवन के समीप शादी उत्त्सव के समीप दो भवन निर्माण कराने का घोषणा किया। कहा कि गांव में विकास कार्य में विवाद नही होना चाहिए क्योंकि विवाद में विकास रुक जाता है। आदर्श गांव सराया में कोई विवाद नही है। विवाद को अपने स्तर से हल निकालिए और यही परंपरा से भारत का विकास होगा। कहा कि जहा आवागमन नही होगा वहा विकास रुक जाता है। कहा कि जिले के विकास के लिए सड़के बन रही है। रेल ट्रांसपोर्ट, वाटर ट्रांसपोर्ट सड़क ट्रांसपोर्ट जरूरी है। सबसे सस्ता वाटर ट्रांसपोर्ट है। कहा कि
किसान को कभी भी हीन भावना जागृत नही करना चाहिए क्योंकि किसान देश का रिजर्व बैंक है। कोरोना में सभी कारखाना बंद हो गया। किसानो ने 43 फीसदी अनाज पैदा किया। भारत में जितना उपजाऊ जमीन है दुनिया में कही नही है। पहला बार भारत के प्रधानमंत्री ने गोबर की खरीदारी करने का अवसर दिया। प्राकृतिक खेती करने वालो को सरकार प्रोत्साहन राशि देने का प्रावधान रखा है। कहा कि खेती की लागत कम हो और किसान के अनाज के उचित मूल्य मिले सरकार कार्य कर रही है। भारत कृषि प्रधान देश है। यहां हर प्रकार की खेती होती है। पंजाब हरियाणा गुजरात में खेती की लागत कम है। किसानों को ब्लॉक पर जाना चाहिए। जिससे सरकार की योजना को जानकारी हो सके। कहा कि आने वाले रवि की खेती अपने खाने के लिए गोबर से करे।
केमिकल खाद से पैदा होने वाला अनाज से कैंसर सहित बड़ी बीमारी पैदा करती है। रवि की खेती गोबर से करने का संकल्प लिया गया। ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधी पूना सिंह ने कहा कि कैम्सस में पार्क के रूप में 10 लाख रुपए देने की घोषणा किया। इस मौक़े पर खंड विकास अधिकारी शकील अख्तर अंसारी, सिडिपियो राम भुवन बर्मा, संजय सिंह, डा.शैलेश सिंह, जेई एम आई उदय भान मल, सचिव परमानंद गुप्ता , रत्नेश मिश्र, अच्छेबर पांडेय, बासुदेव तिवारी, मुन्ना पांडेय, अशोक पांडेय सहित क्षेत्र के सम्मानित ग्राम प्रधान सहित अन्य लोग मौजूद रहे।