दुधवा टाइगर रिजर्व में वन्य जीव प्राणी सप्ताह मनाया।

in #wortheum2 years ago

मैलानी रेंज बफर जोन दुधवा टाइगर रिजर्व व सेंट मार्टिन कान्वेंट स्कूल में वन्य जीव प्राणी सप्ताह मनाया।

लखीमपुर खीरी

सेंट मार्टिन कान्वेंट स्कूल नगर मैलानी के छात्रों ने आज अक्टूबर को वन्य जीव प्राणी सप्ताह बहुत धूम धाम से मनाया। इस कार्यक्रम का आयोजन दुधवा रॉयल सफारी और वन विभाग मैलानी रेंज बफर जोन दुधवा टाइगर रिजर्व ने संयुक्त रूप से किया गया। इस समारोह के आयोजन के उपलक्ष्य में मैलानी नगर के सभी स्कूल के विद्यार्थियों ने वन्य जीव, पर्यटन, प्रकर्ति व पर्यावरण पर आधारित चित्र कला प्रतियोगिताओं में भाग लिया। भाग लेने वाले छात्रों को दुधवा रॉयल सफारी द्वारा प्रमाण पत्र के साथ प्रथम, द्वितीय और तृतीय पुरस्कार से पुरस्कृत किया गया। मैलानी नगर के उपस्थित जन व प्रतिभागी वन्य जीव प्राणी सप्ताह समारोह मनाकर बहुत खुश व उत्साहित थे ,इस अवसर पर छात्रों को दुधवा राष्ट्रीय उद्यान में पर्यटन, पर्यावरण, प्रकृति और वन्य जीव, आदि के बारें में जानने का मौका मिला। इस अवसर पर वन अधिकारी मैलानी रेंज के डिप्टी रेंजर एसपी त्रिपाठी, मुशीर अहमद वन दरोगा, शुभम सिंह वन दरोगा, दुधवा रॉयल सफारी के संस्थापक राहुल शर्मा व अन्य वन कर्मी आदि मौजूद रहे