बीएमएस ने विद्युत भवन पर प्रदर्शन कर चेताया,मांगे नही मानी तो दीपावली होंगी अंधेरे में

in #wortheum2 years ago

फलोदी।IMG-20221018-WA0069.jpg डिस्कॉम श्रमिक संघ के जिला अध्यक्ष करण सिंह राजपुरोहित ने जानकारी देते हुए बताया कि जयपुर स्थित विधुत भवन पर राजस्थान विधुत श्रमिक महासंघ द्वारा भारी संख्या कर्मचारियों ने प्रदर्शन किया। संघठन के सरकार जगाओ आवाहन पर पुरानी पेंशन लागू करने एवं निजकरण पर रोक लगाने सहित 28 सूत्रीय मांग पत्र को लेकर मुख्यमंत्री,ऊर्जा मंत्री व ऊर्जा सचिव के नाम का ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में ऊर्जा मंत्री को बताया की सरकार द्वारा कर्मचारियों को पुरानी पेंशन नही देने,तेज गति से निजीकरण करने,पदनाम व अधिमानता पर लगे कर्मचारियों को बाबू नही बनाने जैसे प्रमुख मांगो को नही माने जाने से कर्मचारी नाराज है, जिससे पूरे राजस्थान के लगभग 5000 की संख्या में उपस्थित होकर विरोध-प्रदर्शन किया। अध्यक्षता धर्मेद्र सांखला महासंघ, महासंघ के महामंत्री विजय सिंह वाघेला,क्षेत्रीय संघठन मंत्री राज बिहारी शर्मा,बीएमएस महामंत्री हरिमोहन शर्मा,विधुत के राष्ट्रीय अध्यक्ष मधुशुदन जोशी जोधपुर,डिस्काम के अध्यक्ष मोहनलाल माली,महामंत्री लवजीत पंवार व संघठन के हजारों कार्यकर्ता उपस्थित थे। उपरोक्त मांगो को लेकर वार्ता के दौरान ऊर्जा सचिव भास्कर ए सावंत,ऊर्जा मंत्री भवर सिंह भाटी द्वारा शीघ्र निस्तारण का आश्वासन दिया गया।साथ ही संगठन के पदाधिकारियों ने सरकार व विधुत प्रशासन को चेतावनी देकर बताया की हमारी मांगो को गंभीरता पूर्वक समाधान नही किया गया तो दीपावली अंधेरे मे मनानी पड़ेगी और इसकी सारी जिम्मेदारी निगम प्रसाशन व सरकार की होगी।