क्या फिर भाजपा के साथ आएंगे ओम प्रकाश राजभर?

in #wortheum2 years ago

tana-thana-pahal-ha-oma-parakasha-rajabhara-na-apana-bta-ka-satha-makhayamatara-yaga-aathatayanatha-sa-malkata-ka-tha_1664008175.jpegउत्तर प्रदेश में विधानसभा चुनाव के बाद से राज्य की सियासत में तेजी से बदलाव आया है। विपक्ष के जिन दलों ने एकसाथ मिलकर चुनाव लड़ा था, अब वही एक-दूसरे के खिलाफ हैं। हम बात कर रहे हैं समाजवादी पार्टी और ओम प्रकाश राजभर की सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी की।

इस वक्त दोनों पार्टियों के नेता एक-दूसरे पर जमकर निशाना साध रहे हैं। इस बीच ओम प्रकाश राजभर की नजदीकियां फिर से भाजपा से बढ़ने के संकेत हैं। राजभर खुले मंच से मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की तारीफ करने लगे हैं। सरकार ने भी उन्हें वाई श्रेणी की सुरक्षा उपलब्ध करा दी है। राजनीतिक गलियारे में चर्चा है कि एक बार फिर से दोनों पार्टियां साथ आ सकती हैं।

क्या है मौजूदा समीकरण, क्यों भाजपा से गठबंधन चाहते हैं राजभर?
हमने इसके लिए वरिष्ठ पत्रकार प्रमोद कुमार सिंह से बात की। उन्होंने कहा, 'ओम प्रकाश राजभर की पार्टी को पहचान 2017 में मिली। तब भाजपा से गठबंधन करके ही सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी को चार सीटों पर जीत मिली थी। इसके पहले इस पार्टी का कोई खास अस्तित्व नहीं था। इसके बाद योगी आदित्यनाथ की सरकार में ओपी राजभर को कैबिनेट मंत्री भी बनाया गया और उनके बेटे को भी राज्यमंत्री का दर्जा मिला। यहीं से ओपी राजभर को बड़ी पहचान मिली। इसके बाद ओपी राजभर को लगा कि वह खुद के दम पर काफी कुछ कर सकते हैं। फिर 2022 विधानसभा चुनाव तक उन्होंने भाजपा को डैमेज करने की खूब कोशिश की। समाजवादी पार्टी के साथ आए, मजबूत गठबंधन बनाने की कोशिश की लेकिन फायदा नहीं हुआ।'