छात्रों के प्रतिभा को निखारने के लिए प्रदर्शनी जरूरी -कमल किशोर राय

in #vigyan2 years ago (edited)

IMG-20221127-WA0259.jpg
ग्रीन वैली पब्लिक स्कूल में खिलौना एवं विज्ञान प्रदर्शनी का आयोजन
....
विद्यालय के खेल मैदान में लगे मेले का लोगों ने उठाया लुफ्त
...
बलिया। शहर से सटे ग्रीन वैली पब्लिक स्कूल में रविवार को विज्ञान प्रदर्शनी, खिलौना प्रदर्शनी व मेले का आयोजन किया गया। वन -विहार रोड पटखौली स्थित विद्यालय के खेल मैदान में कक्षा एक से पांच तक तथा कक्षा छह से बारह तक के बच्चों ने खिलौना प्रदर्शनी एवं विज्ञान प्रदर्शनी लगाकर लोगों का मन मोह लिया। इसका शुभारंभ विद्यालय के प्रबंधक कमल किशोर राय ने दीप प्रज्वलित कर किया।
मुख्य अतिथि ने कहा कि छात्रों के प्रतिभा को निखारने के लिए ऐसे आयोजन समय-समय पर होना आवश्यक है। रविवार को खिलौना एवं विज्ञान प्रदर्शनी में बच्चों ने एक से एक आकर्षक मॉडल प्रस्तुत किए। जिसे देखकर लोग आश्चर्यचकित थे। बच्चों ने ऐसे खिलौनों का मॉडल बनाया, जिसे तक टक लोग देखते रहे। विज्ञान प्रदर्शनी में छात्रों द्वारा कुल 45 मॉडल बनाए गए थे। जिसे प्रदर्शित कर विज्ञान से जुड़ी अहम जानकारी दी गई और लोगों को सोचने पर भी मजबूर किया। विज्ञान प्रदर्शनी में कुछ बच्चों ने सौर्य ऊर्जा से जुड़े मॉडल प्रस्तुत किए, तो कुछ छात्रों ने पानी को फिल्टर करने का यंत्र बनाया था। छात्रों द्वारा बनाया गया सौर्य मंडल एवं रोबोट आकर्षण का केंद्र बिंदु बना रहा। विज्ञान प्रदर्शनी में शामिल हुए अभिभावक एवं गणमान्य लोगों ने छात्रों द्वारा बनाए गए विभिन्न यंत्रों को देखकर उससे जुड़ी जानकारी हासिल की। साथ ही प्रतिभाशाली छात्रों को प्रोत्साहित भी किया।
खास बात यह है कि खिलौना एवं विज्ञान प्रदर्शनी के माध्यम से छात्रों को विज्ञान में रुचि बढ़ाना एवं जानकारी देना था। छात्रों में उत्सुकता को देख विज्ञान के प्रति उनकी रुचि साफ झलक रही थी।
इस मौके पर मेले का भी आयोजन किया गया था। जिसमें छात्रों के साथ ही उनके अभिभावक एवं सम्मानित लोगों ने चौमिन, पेटिज, टाफी, छोला, बर्गर आदि का स्वाद लिया। अंत में विद्यालय के प्रधानाचार्य ओमकार नाथ मिश्र ने अपने उद्बोधन में विद्यार्थियों का उत्साहवर्धन किया और उनके उज्जवल भविष्य की कामना करते हुए निरंतर आगे बढ़ते रहने की प्रेरणा दी। कार्यक्रम में विद्यालय के गुरुजनों ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया।IMG-20221127-WA0261.jpgIMG-20221127-WA0260.jpg