दो पक्षों में विवाद, पुलिस ने महिलाओं को जारी कर दिए नोटिस

in #upghaziabad2 years ago

कविनगर थाना क्षेत्र की अवंतिका कालोनी में मंदिर को लेकर दो पक्षों के बीच चल रहे विवाद में पुलिस ने स्थानीय लोगों के साथ महिलाओं को नोटिस जारी कर दिए। इसको लेकर स्थानीय लोगों में पुलिस के प्रति रोष है। कुल 17 लोगों को शांति-व्यवस्था भंग होने की आशंका के तहत नोटिस जारी किए गए हैं।

अवंतिका कालोनी में शिव मंदिर को लेकर दो पक्षों के बीच विवाद चल रहा है। एक पक्ष के लोगों ने श्रावण मास में 1100 लीटर गंगाजल गढ़मुक्तेश्वर से लाकर शिव मंदिर में रखा था कि श्रद्धालु गंगाजल से भगवान भोले का जलाभिषेक कर सकें। जल को मंदिर में एक स्थान पर रखने के बाद उन्होंने भगवान शिव के चित्र के साथ एक बैनर लोगों की जानकारी के लिए लगवाया था। आरोप है कि आरडब्ल्यूए से जुड़े कुछ पदाधिकारियों ने बैनर को फाड़कर गायब कर दिया। महिलाएं जब सुबह जलाभिषेक के लिए पहुंची तो बैनर गायब देखकर पूछताछ की। सीसीटीवी देखने पर आरडब्ल्यूए के कुछ लोग बैनर फाड़ते हुए दिखाई दिए। इस पर महिलाओं ने विरोध किया तो उनके साथ अभद्रता की गई। दोनों पक्षों में जमकर विवाद हुआ और मामला थाने पहुंच गया। इस पर पुलिस ने एक पक्ष हृदेश कंसल, मनोज गुप्ता, डा. राकेश शर्मा, विनोद कुमार, वेदप्रकाश तोमर, मनोज गर्ग व दूसरे पक्ष के मनोज त्यागी, अवधेश कटिहार, रिकू त्यागी, रजिता, बबीता सिंह, रजनी चौहान, समृद्धि भटनागर, पवन त्यागी, सतेंद्र सिंह व पारस कौशिक को नोटिस जारी किए हैं। मामले में अवंतिका आरडब्ल्यूए के अध्यक्ष हृदेश कंसल से बात करने का प्रयास किया गया लेकिन उनका फोन नहीं उठा।

Sort:  

Good news visit my profile to sir

Sure thanks for your vote😊