अलीगढ़ दिल्ली से लौट रहे लड़के की धान के खेत में पड़ी मिली लाश, परिजनों ने लगाया हत्या करने का आरोप

in #up2 years ago

IMG-20220910-WA0008.jpg

उत्तर प्रदेश के जनपद अलीगढ़ के थाना दादों क्षेत्र के गांव कासिमपुर खुशीपुर गांव में सुबह धान के खेत में 22 वर्षीय जयपाल पुत्र पप्पू निवासी कासिमपुर खुशीपुर थाना दादों का शव पड़ा हुआ मिला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। परिजनों ने बताया कि जयपाल दिल्ली में काम करता है।बताया जा रहा है कि वह दिल्ली से गांव आने के लिए निकला था। लेकिन घर नहीं पहुंचा। परिजनों ने बताया कि वह पहले अलीगढ में नगला मसानी में अपने साढू के घर गया। जिसके बाद वह दोपहर में वहीँ पर अपने भाई से मिलकर गांव आने के लिए निकल गया। उसके बाद उसका शव गांव के निकट धान के खेत में पड़ा हुआ मिला। शव के मुंह से खून निकल रहा था और गले में चुनरी से गला घोंटा गया और मुंह में भी कपडा घुसा हुआ था। परिजनों ने जयपाल की हत्या कर शव धान के खेत में फेंकने का आरोप लगाया है। फ़िलहाल पुलिस मामले की जाँच में जुट गई।

Sort:  

Like