सेवा पखवाड़े के रूप में मनाया गया पीएम का जन्मदिन

in #unnao2 years ago

उन्नाव
एक व्यक्ति नीचे से निकल कर चाय की दुकान संभालकर राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ में प्रचारक बन कर समाज सेवा करता है और अंतिम छोर पर बैठे व्यक्ति के लिए काम करते हुए शिखर पर पहुंचता है तो उसका व्यक्तित्व बहुत बड़ा है ऐसे प्रधानमंत्री के जन्मदिवस पर आयोजित सेवा पखवाड़े में वह हमसे उपहार के रूप ने सेवा चाहते हैं रक्तदान, वृक्षारोपण, डिजिटल इंडिया वोकल फॉर लोकल जैसे अभियानों कर हम सेवा कर रहे हैं यह बात जिलाध्यक्ष अवधेश कटियार ने स्वास्थ्य परीक्षण शिविर के उद्घाटन कार्यक्रम में कही।

कार्यक्रम मे सदर विधायक पंकज गुप्ता ने कहा कि युगद्रष्टा प्रधानमंत्री ने युगों युगों के मुद्दों को हल किया है 500 वर्षों के राम मंदिर के ऐतिहासिक मुद्दे को हल करने का काम किया उन्होंने देश दुनिया में भारत को गौरवान्वित करने का काम किया है इस बात का हमें गर्व करना चाहिए।
IMG-20220918-WA0011.jpg

अपने जीवन का पल-पल व शरीर का कण-कण निस्वार्थ भाव से राष्ट्रसेवा व जनहित को सर्वोपरि रखने वाले देश के प्रधानसेवक नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर आयोजित सेवा पखवाड़े के क्रम में उमाशंकर दीक्षित जिला चिकित्सालय उन्नाव में भारतीय जनता पार्टी उन्नाव द्वारा स्वास्थ्य परीक्षण शिविर का आयोजन किया गया जिसका उद्घाटन जिलाध्यक्ष अवधेश कटियार और सदर विधायक पंकज गुप्ता ने जिला पदाधिकारियों और इस अभियान के संयोजक जिला महामंत्री बिपिन मिश्रा जिला उपाध्यक्ष कृष्ण कुमार वर्मा मनीष जायसवाल व डॉ भूपेंद्र सिंह के साथ उद्घाटन किया। इस कार्यक्रम का समापन नगर अध्यक्ष सुशील तिवारी ने किया।

इस स्वास्थ्य परीक्षण शिवर में डॉ0 विनोद कुमार फिजीशियन) डॉ० जी० के० मिश्रा (आई, स्पेस्लिस्ट) ,डॉ० अन्जू दुबे (स्त्री रोग विशेषज्ञ), डॉ० ब्रज कुमार (बाल रोग विशेषज्ञ), डॉ० ए० के० शुक्ला (नाक, कान, गला), डॉ० विकास कुमार (हड्डी रोग विशेषज्ञ ) ,डॉ० जी० पी० शर्मा (जनरल सर्जन) ने पहुंचे सैकड़ों लोगों का स्वास्थ्य परीक्षण किया।

इस कार्यक्रम में जिला महामंत्री बिपिन मिश्रा, आशीष बाजपेई अटल ,जिला उपाध्यक्ष अनुराग अवस्थी, महेश चंद्र दीक्षित, कृष्ण कुमार वर्मा, अनिल कुशवाहा, मनीष जायसवाल, सरोज सिंह चौहान जिला मीडिया प्रभारी समीर शुक्ला, कमल कुमार बाजपेई, अविनाश गुप्ता, आशीष त्रिपाठी ,अक्षय दीपक, दीक्षित मोनू, अश्वनी त्रिपाठी, मनीष तिवारी, दिलीप वर्मा ,नीरज द्विवेदी, मनोज निगम, मनोज मिश्रा आदि भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
IMG-20220918-WA0010.jpg