भाजपा प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी का जोरदार स्वागत

in #swagat2 years ago

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी का मंगलवार को बिजनौर जाते समय नूरपुर में पूर्व राज्यमंत्री महावीर सिंह के आवास पर जोरदार स्वागत किया गया।

प्रदेश अध्यक्ष बनने के बाद जिले में प्रथम आगमन पर भूपेंद्र चौधरी का भाजपाइयों ने जोरदार स्वागत किया। जिले की सीमा में प्रवेश करने पर गांव सैदपुर भट्ठा में माल्यार्पण कर स्वागत किया गया। इसके बाद नूरपुर पहुंचने पर पूर्व राज्यमंत्री महावीर सिंह एवं जिला सहकारी संघ के चेयरमैन पुष्पेंद्र शेखावत के आवास पर उनका जोरदार स्वागत किया गया। यहां से वह सीधे बिजनौर के लिए रवाना हो गए। इस अवसर पर जिलाध्यक्ष सुभाष वाल्मीकि, जिला पंचायत अध्यक्ष साकेन्द्र प्रताप सिंह, ब्लॉक प्रमुख आकांक्षा चौहान, डॉ. विनीत देवरा, भूपेंद्र बॉबी, धर्मेंद्र जोशी, प्रणय मनु गुप्ता, नवनीत कुमार, हरपाल सिंह आदि मौजूद रहे।IMG-20220927-WA0153.jpgScreenshot_2022-09-17-08-44-22-16.jpg