सिद्ध पीठ मंसिल माता मंदिर पर श्रीराम महायज्ञ व श्रीमद्भागवत कथा आज से।

in #spritual2 years ago (edited)

IMG-20220926-WA0158.jpg
भव्य कलश यात्रा के साथ महोत्सव का शुभारंभ किया जाएगा। नवरात्र के प्रत्येक दिन शाम को विभिन्न धार्मिक कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा।

बरुआसागर। शारदीय नवरात्रि महोत्सव की नगर में व्यापक तैयारियां की गई हैं, सोमवार से प्रारंभ हो रहे नवरात्र पर नगर के विभिन्न स्थानों पर सजे पंडालों में मातारानी की मूर्तियों की स्थापना विधि विधान से की जायेगी। नवरात्रि के पावन पर्व पर सिद्व पीठ मंसिल माता महोत्सव, बरुआसागर में 11 कुण्डीय श्रीराम महायज्ञ व 21वी श्रीमद् भागवत कथा व विशाल मेला की तैयारियां की गई हैं।
IMG-20220926-WA0159.jpgमंसिल माता मंदिर महोत्सव में 26 सितंबर से दुर्गा महोत्सव पर विशाल कलश यात्रा के साथ यज्ञ प्रारंभ होगा। इसको लेकर कमेटी सदस्यों की बैठक हुई। बैठक में समिति सदस्यों ने बताया कि हर रोज महायज्ञ में आहूतियां दी जाएंगी व आचार्य हवन कराएंगे। 27 सितंबर को दोपहर दो बजे से श्रीमद् भागवत कथा होगी। भागवताचार्य राधा स्वरूपा महक देवी (उम्र 7साल) कथा सुनाएंगी। 26 सितंबर को रात में ही झांकी मथुरा वृन्दावन के कलाकारों द्वारा सजाई जाएगी। 27 की शाम भजन संध्या सुरभि चतुर्वेदी, जयपुर राजस्थान के द्वारा होगी। 28 को लोकगीत बब्लू रंगीला, नेहा दिसौरिया द्वारा किया जायेगा। 29 को फिर भजन संध्या पवन तिवारी, जूनियर अनूप जलोटा का आयोजन किया जाएगा। 30 को जवाबी कीर्तन राखी आजाद एण्ड पार्टी द्वारा होंगे। 01अक्टूबर को गजल कार्यक्रम होगा। 02 अक्टूबर को श्याम जादूगर जादू दिखाएंगे। 03 को बच्चे नृत्य कर जलवा बिखेरेंगे डांस प्रतियोगिता होगी। 04 को कवि सम्मेलन होगा।एवं 5 अक्टूबर को विशाल भंडारा होगा। इस अवसर पर कमेटी अध्यक्ष सुरेश कुशवाहा दाऊ, राजकुमार कुशवाहा , राज कुशवाहा दादू, महेंद्र कुशवाहा, सुरेन्द्र, नारायण कुशवाहा, नरेन्द्र , जितेन्द्र, विजेन्द्र, सहित अन्य मौजूद रहे।
राजीव बिरथरे, बरुआसागर झाँसी।