जिला स्तरीय दो दिवसीय अभ्युदय खेलकूद प्रतियोगिता का शुभारंभ

IMG-20220929-WA0123.jpg
एकल अभियान समिति, झाँसी अंचल के तत्वावधान में प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा है। जनपद के ग्रामीण क्षेत्र के विभिन्न संचों से आये खिलाड़ियों द्वारा अपने खेल कौशल का प्रदर्शन किया जा रहा है।

बरुआसागर। एकल अभियान समिति के तत्वावधान में जिला स्तरीय दो दिवसीय अभ्युदय खेलकूद प्रतियोगिता का शुभारंभ मुख्य अतिथि आशीष उपाध्याय डायरेक्टर जिला सहकारी बैंक द्वारा किया गया। बुधवार को डायट बरुआसागर के परिसर में आयोजित प्रतियोगिता की अध्यक्षता एकल अभियान समिति झाँसी अंचल के अध्यक्ष मृदुल तिवारी ने की। प्रतियोगिता में झाँसी अंचल के समस्त संचों से आये बालक बालिकाओं ने प्रतिभाग किया और अपने खेल कौशल का प्रदर्शन किया।
kmc_20220929_181047.jpg
इसके पूर्व कार्यक्रम का शुभारंभ अतिथियों द्वारा माँ भारती के चित्र पर माल्यार्पण व दीप प्रज्ज्वलित करके किया गया। आयोजकों द्वारा अतिथियों के माल्यार्पण व स्वागत के पश्चात मुख्य अतिथि द्वारा एकल अभियान का ध्वजारोहण किया गया व खिलाड़ियों द्वारा मार्च पास्ट कर सलामी दी गई।
इस अवसर पर मुख्य अतिथि ने प्रतिभागी खिलाड़ियों से कहा कि हार जीत खेल का अंग है, मगर उससे महत्वपूर्ण है प्रतिभाग करना। उन्होंने सभी खिलाड़ियों को उनके उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएं दीं।
kmc_20220929_181153.jpg
इस अवसर पर संजय सूर्या संभाग अभियान प्रमुख, बहिन शिखा संभाग ग्राम स्वराज योजना प्रमुख, राजेन्द्र सिंह संभाग प्राथमिक शिक्षा प्रमुख, ज्ञान जी संभाग आरोग्य योजना प्रमुख, राजकुमार भाग अभियान प्रमुख, मनोज जी भाग कार्यालय प्रमुख, सोनू पुरी भाग ग्राम स्वराज योजना प्रमुख, मिथुन अंचल अभियान प्रमुख, रजत गोस्वामी, अनिमेष शर्मा, विजय दुबे, सुभाष अग्रवाल, धर्मेंद्र तिवारी, राजीव बिरथरे, पवन कुशवाहा, पंकज मिश्रा, बृजपाल सिंह राजावत, हरीमोहन सोनी, रामबाबू तिवारी, ओमप्रकाश व्यास आदि मौजूद रहे। प्रतियोगिता में निर्णायक धर्मेंद्र कुमार, अजय सेन व मनोज राजपूत रहे।
राजीव बिरथरे, बरुआसागर झाँसी।