एक के बाद एक 6 अधिकारी सस्पेंड

in #six2 years ago

002.jpg

  • मंडला-डिंडोरी औचक निरिक्षण में पहुचे मुख्यमंत्री

मंडला। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान शनिवार को मंडला डिंडौरी के औचक निरीक्षण में पहुंचे। एक्शन मोड में नजर आए मुख्यमंत्री ने डिंडौरी में पांच अधिकारियों को तो मंडला में सिविल सर्जन को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया।
शनिवार को पहले डिंडौरी जिले के शहपुरा तहसील मुख्यालय में हैलीकाप्टर उतरा। जिला प्रशासन अधिकारियों के साथ मुख्यमंत्री का काफिला बिलगढ़ा गांव में बन रहे बिलगढ़ा बांध पहुंचा। जहां पर मुख्यमंत्री लगभग एक किमी पैदल चलकर बांध तक पहुंचे। काम में लापरवाही देख उन्हें ईई, एसडीओ को तत्काल निलंबित कर दिया। बांध को लेकर मुख्यमंत्री बहुत सी शिकायतें मिली थी, इसकी को लेकर उन्होंने औचक निरीक्षण किया।

001.jpeg

बांध का निरीक्षण करने के बाद सीएम बिलगढ़ा हाई स्कूल पहुंचे, बच्चें से मुलाकात कर ग्रामीणों से चर्चा की। यहां ग्रामीणों ने उनसे बांध व नहर निर्माण में लापरवाही की शिकायतें बताई। उसके बाद मुख्यमंत्री मंडला रवाना हुए। दोपहर बाद मंडला उतरते ही सीएम का काफिला जिला चिकित्सालय पहुंचा। आनन फानन में मुख्यमंत्री ने दो मंजिल जिला चिकित्सालय का निरीक्षण किया। औचक निरीक्षण में लापरवाही पाए जाने पर उन्होंने सिविल सर्जन डॉ. कृपा राम शाक्य को निलंबित कर दिया।

004.jpeg

मुख्यमंत्री ने निरीक्षण में अस्पताल में हो रही डायलिसिस व्यवस्था पर संतोष जताया। वहीं दवाईयों की कमी पाए जाने पर नाराजगी जताई। उन्होंने कहां कि मैने अस्पताल का जायजा ले लिया है। राज्य शासन की जिम्मेदारी है कि व्यवस्थाओं को दुरूस्त करें। इसके साथ ही प्रदेश से एक टीम जिला अस्पताल व्यवस्थाओं को लेकर आएगी। इसके तुरंत बाद मुख्यमंत्री छात्रावास निरीक्षण के लिए पहुंचे। साफ सफाई देखकर मुख्यमंत्री ने छात्रावास अधिक्षीका प्रभा गुमास्ता का पुष्प गुच्छ देकर सम्मानित किया। इसके बाद मुख्यमंत्री करीब पांच जबलपुर के लिए रवाना हुए, जहां से भोपाल जाएंगे।

मुख्यमंत्री ने डिंडौरी में जल संसाधन विभाग के एक्जीक्यूटिव इंजीनियर जीएस साडिया, बिलगांव एसडीओ एमके रोहतास, उपयंत्री एसके चौधरी को निलंबित करने के आदेश दिए। वहीं मुख्यमंत्री बढझर गांव में संचालित बालक आश्रम में गंदगी देखकर नाराजगी जताई व छात्रावास अधीक्षक कमलेश गोलिया को निलंबित कर दिया। बीज वितरण में लापरवाही बरतने पर प्रभारी उपसंचालक कृषि अश्वनी झारिया को निलंबित कर दिया। जबकि उत्कृष्क कार्य करने के लिए जिला प्रबंधक ई गर्वनेस दीपक साहू को सम्मानित किया। जिला चिकित्सालय मंडला में औषधी कमी व अन्य लापरवाही को देखते हुए सिविल सर्जन डॉ. कृपा राम शाक्य को निलंबित कर दिया, वही छात्रावास अधिक्षिका प्रभा गुमास्ता को उत्कृष्ट कार्य के लिए गुलदस्ता देकर सम्मानित किया।

Sort:  

Please like my post