Sirsa Municipal Election Results: डबवाली और रानियां में इनेलो की जीत,

in #sirsa2 years ago

Sirsa Municipal Election Results: डबवाली और रानियां में इनेलो की जीत, ऐलनाबाद में कांग्रेस समर्थित ने किया चेयरमैन पद पर कब्जा
ऐलनाबाद में कांग्रेस समर्थित प्रत्याशी राम सिंह सोलंकी ने जीत दर्ज की। उन्होंने 7471 वोट हासिल किए। जबकि दूसरे नंबर पर भाजपा के राजेश कुमार ने 7124 वोट हासिल किए।

सिरसा में स्थानीय निकाय चुनाव का परिणाम बुधवार को आ गया है। मतगणना शुरू होते ही तीन घंटे के भीतर चेयरमैन के प्रत्याशियों का परिणाम घोषित कर दिया गया। डबवाली नगर परिषद चुनाव में इनेलो के टेक चंद, रानियां में इनेलो के मनोज सचदेवा और ऐलनाबाद राम सिंह सोलंकी ने जीत दर्ज की।
डबवाली: टेकचंद छाबड़ा ने 1558 वोटों से दर्ज की जीत
डबवाली नगर परिषद चुनाव की मतगणना का कार्य महाराणा प्रताप कॉलेज फॉर वूमेन में बुधवार को संपन्न हुआ। एसडीएम कम रिटर्निंग अधिकारी राजेश पुनिया के नेतृत्व में मतगणना हुई। पुलिस बल तैनात किया गया। मतगणना स्थल के चारों और पुलिस ने नाकेबंदी की। पार्षदों की तीन राउंड में की गई गिनती और चेयरमैन की भी 21 राउंड में की गई गिनती के परिणाम सुबह 8:00 बजे के करीब ही आने शुरू हो गए। चेयरमैन पद पर इनेलो समर्थक टेकचंद छाबड़ा ने 1558 वोटों से जीत दर्ज की।
ऐलनाबाद: कांग्रेस समर्थित प्रत्याशी राम सिंह सोलंकी विजयी
ऐलनाबाद में कांग्रेस समर्थित प्रत्याशी राम सिंह सोलंकी ने जीत दर्ज की। उन्होंने 7471 वोट हासिल किए। जबकि दूसरे नंबर पर भाजपा के राजेश कुमार ने 7124 वोट हासिल किए। जीत के बाद पूर्व विधायक भरत सिंह बैनीवाल की उपस्थिति में कार्यकर्ताओं ने खुशियां मनायी और विजय जुलूस भी निकाला। राम सिंह सोलंकी 347 वोट से विजयी हुए।
रानियां: इनेलो समर्थित मनोज सचदेवा ने जीत दर्ज की
रानियां नगर पालिका के चुनाव में इनेलो समर्थित उम्मीदवार मनोज सचदेवा ने 7118 वोट हासिल कर जीत हासिल की। उन्होंने दीपक गाबा को हराया। दीपक गाबा को 6300 वोट मिले। जीत के बाद विजय जुलूस निकाला गया। मनोज सचदेव ने 818 वोट से जीत हासिल की।