अलीगढ़ में शिया धर्म गुरू कल्‍बे जव्‍वाद AMU में बोले, मोदी जी अच्छे इंसान, गरीबों की कर रहे मदद

in #shia2 years ago

IMG-20221124-WA0004.jpgउत्तर प्रदेश के जनपद अलीगढ़ में शिया धर्म गुरू मौलाना कल्बे जव्वाद ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की शान में कसीदे पढ़े। संक्षिप्त बातचीत में कल्बे जव्वाद ने कहा कि मोदी जी अच्छे इंसान हैं,उन्होंने करोड़ों जरूरतमंद लोगों को राशन दिया है और नौकरी दे रहे हैं। उनके नेतृत्व में देश आगे बढ़ रहा है। विदेश नीतियों से दुनिया में भारत की ताकत बढ़ी है। इसका अहसास दुनिया के देशों को हो रहा है। शिया धर्म गुरू एएमयू के शिया थियोलाजी विभाग द्वारा आयोजित अंतरराष्ट्रीय सेमिनार में भाग लेने आए थे। आतंकवाद पर धर्म गुरू ने कहा कि दहशतगर्दी फैलाने वालों को इस्लाम में जगह नहीं है। इस्लाम को बदनाम किया जा रहा है। इस्लाम अमन पसंद और शांति का पैगाम देता है।