भाजपा महिला मोर्चा द्वारा श्रमदान कर पर्यावरण का दिया संदेश

in #seva2 years ago

IMG-20220926-WA0082.jpg प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन से मनाये जा रहे सेवा ही सप्ताह पखवाड़ा के तहत भाजपा महिला मोर्चा द्वारा शनिवार को भी कार्यक्रम आयोजित किया गया ।

                        महिला मोर्चा प्रदेशाध्यक्ष डॉ अल्का मुदडा एवं भाजपा जिलाध्यक्ष श्रवणसिंह राव के निर्देशानुसार सेवा पखवाड़ा के तहत भाजपा महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष मंजु सोलंकी के नेतृत्व में भाजपा महिला मोर्चा की कार्यकर्ताओ द्वारा शनिवार को तालाब की साफ सफाई की गई । पर्यावरण संरक्षण के लिए ऐसे तालाबो की साफ सफाई से पर्यावरण संरक्षण में उपयोगी साबित होगा। तालाब के आस पास बबुल व झाडियो की भी कटाई की गयी। जीवन के लिए जल सुधिकरण जरूरी महत्व है, जल के बिना जीना दुष्वर है। महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष ने बताया कि हमे ऐसे सामाजिक कार्यक्रम करते रहना चाहिए । जिलाध्यक्ष ने बताया कि मोदी के जन्मदिन को महिला मोर्चा सेवा सप्ताह के तहत मना रही है।

                    इस दौरान गायत्री गोड, अंजना सोलंकी, इन्दु चौधरी, सविता देवी, संतोष टाक, गीतादेवी, बबीतादेवी सहित कई महिला मोर्चा की कार्यकर्ता उपस्थित रही।
Sort:  

सरजी/मैडम जी हमारी खबरो को लाईक करे.....🌷🌷🌷