राहुल गांधी की यात्रा पर बोले सिंधिया सभी की यात्राओं का स्वागत है

in #seoni2 years ago

SINDHIYA-768x432.jpg
(पवन डेहरिया)
लखनादौन/भोपाल। बीजेपी नेता और केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया आज ग्वालियर दौरे पर हैं। जहां उन्होंने पत्रकारों से बात करते हुए राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा पर कहा कि, सभी की यात्राओं का स्वागत है, ये प्रजातंत्र है भाई, प्रजातंत्र में सबको यात्रा निकालने का अधिकार है।

वहीं गुजरात के विधानसभा चुनाव को लेकर सिंधिया ने कहा कि, गुजरात में ऐतिहासिक नतीजा भारतीय जनता पार्टी के पक्ष में आएगा। गुजरात में गुजरातियों के आधार पर और गुजरात की अस्मिता के आधार पर हम कह रहे हैं कि, BJP के पक्ष में माहौल है। उन्होंने आगे कहा कि, पीएम मोदी जब मुख्यमंत्री थे तब गुजरात नए शिखर पर पहुंचा था।

वहीं अब गुजरात में नागरिक मंत्रालय का एयरबस विश्व में पहली फैसिलिटी वाली चल रही है। बड़ोदरा के एयरपोर्ट में 26 हज़ार करोड़ रुपए का निवेश हुआ है। जिसका प्रधानमंत्री जी ने भूमि पूजन किया गया है, ये आत्मनिर्भर भारत
और मेक इन इंडिया का बहुत बड़ा प्रमाण है। सिंधिया ने कहा कि उन्हें उम्मीद है कि गुजरात चुनाव का परिणाम BJP के लिए ऐतिहासिक होगा।