5 दिसंबर से ठिठुरेगा मध्यप्रदेश, सावधान! अब पड़ने वाली है हाड़ कंपा देने वाली सर्दी

in #seoni2 years ago

images (2).jpeg
(पवन डेहरिया)
लखनादौन। देशभर में सर्दी के मौसम ने दस्तक दे दी है। अभी तक मध्यप्रदेश में कम थी। लेकिन अब प्रदेश में ठंड बढ़ गई है। कई शहरों में रात का पारा लुढ़क रहा है। वहीं ठंड का असर 5 दिसंबर से काफी बढ़ जाएगा। प्रदेश में 5 दिसंबर से कड़ाके की ठंड पड़ेगी और लोग ठिठुरने लगेगें। मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार इंदौर-भोपाल के मुकाबले जबलपुर और ग्वालियर में ठंड का कहर ज्यादा होने वाला है।

दिसंबर की शुरुआत से ही सर्दी का असर

अगर बात राजधानी भोपाल की जाए तो दिसंबर की शुरुआत से ही शहर में सर्दी का असर देखने को मिल रहा है।1 और 2 दिसंबर को दिन में भी ठंड का एहसास हुआ। तो उधर,रात में और अलसुबह पारे में खासा गिरावट देखने को मिली है। शनिवार और रविवार को मौसम का मिजाज ऐसा ही रहेगा। मौसम वैज्ञानिकों ने बताया कि 5 दिसंबर के बाद उत्तर से आने वाली हवाओं का स्ट्रांग विंड सिस्टम बनने की संभावना है। इसके बाद ठंड बढ़ जाएगी।

नौगांव-पचमढ़ी में सर्दी ज्यादा
प्रदेश के नौगांव और पचमढ़ी में ठंड का असर ज्यादा देखने को मिल रहा है। खूबसूरत हिल स्टेशन पचमढ़ी में पारा करीब 7 डिग्री के आसपास चल रहा है। तो नौगांव में तापमान 6 डिग्री के पास पहुंच गया है। वहीं इसके साथ ही खजुराहो, उमरिया, मालंकखंज, गुना, ग्वालियर, खंडवा, रायसेन, राजगढ़ समेत कई जिलों में पारा करीब 10 डिग्री से नीचे चल रहा है। वहीं बताया जा रहा है कि, 5 दिसंबर के बाद प्रदेश के कई और शहरों के तापमान में भी खासी गिरावट देखने को मिलेगी

तापमान गिरने की वजह
तापमान में गिरावट को लेकर मौसम वैज्ञानिकों का मानना है, कि केवल हवाएं उत्तरी होने की वजह से प्रदेश भर के कई हिस्सों में पारा गिर रहा है। बता दें कि हिमालय पर अभी उम्मीद के मुताबिक बर्फबारी नहीं हुई है। ऐसा ईरान से हवाएं नहीं आने की वजह से हो रहा है। अब 5 दिसंबर से अच्छी ठंड होने की उम्मीद है। तब न्यूनतम तापमान में गिरावट दर्ज की जा सकती है। तब रात का पारा अधिकांश इलाकों में 8 डिग्री के नीचे जा सकता है।

जबलपुर और ग्वालियर में ज्यादा ठंड रहेगी
दिसंबर के पहले सप्ताह में से ही ठंड का जोर शुरू होगा। वहीं इस ठड़ का असर सबसे ज्यादा ग्वालियर और जबलपुर जिले में देखा जाएगा। इसके साथ ही बुंदेलखंड के इलाकों में भी ठंड रहेगी। इसके अलावा, रायसेन और भोपाल में भी अच्छी ठंड पड़ने की संभावना है।

पिछले महीने में रही रिकॉर्ड ठंड
मध्यप्रदेश में नवंबर के महीने में रिकॉर्ड ठंड पड़ी। राजधानी में ठंड ने अभी तक पिछले 13 साल का रिकॉर्ड तोड़ दिया। नवंबर की रातें सबसे सर्द रहीं। 13 साल बाद 10 डिग्री के नीचे यानी 9.8 डिग्री तक तापमान पहुंचा है। इससे पहले 2009 में नवंबर महीने में सबसे कम रात का पारा 9.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था। 22 साल में दूसरी बार नवंबर की रातें सबसे सर्द रहीं।