महुली क्षेत्र की रहने वाली कक्षा 4 की छात्रा के साथ गैंगरेप, 2 आरोपी गिरफ्तार

in #santkabirnagar2 years ago

महुली क्षेत्र की रहने वाली कक्षा 4 की छात्रा के साथ गैंगरेप, 2 आरोपी गिरफ्तार
IMG_20220819_120315.jpg
आपको बता दें मामला महुली थाना क्षेत्र के एक गाँव का हैं। जहां12 साल की बच्ची के साथ दो युवकों ने कई बार रेप किया। वही लड़की को गर्भ ठहरने पर जब परिजनों को पता चला तो उन्होंने गर्भपात करा दिया। परिजनों ने पुलिस को तहरीर दिया कि उसकी 12 साल की बेटी कक्षा 4में पढ़ती है। उन्होंने कहा कि
स्कूल जाते समय दो लोगों ने उसके साथ दुष्कर्म किया। और फिर उसको डराया धमकाया जिससे बच्ची ने घर पर कुछ नही बताया। पीड़ित ने आरोपियों पर आरोप लगाते हुए कहा कि उसके बाद दोनों आरोपी लगातार गैंगरेप करते रहे जिससे वो गर्भवती हो गई। जब परिजनों को पता चला तो उन्होंने उसका गर्भपात करा दिया। वही परिजनों ने पुलिस को तहरीर देकर न्याय की गुहार लगाई हैं। वही पुलिस ने भी मामले को गंभीरता से लेते हुए मुकदमा दर्ज कर दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।।

Sort:  

Like my post and follow me ✨