समरसता कार्यक्रम आयोजित सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए

in #samrasta2 years ago

IMG-20221009-WA0133.jpgबिलासपुर।अखिल भारतीय सर्व वैश्य एकता महासभा महिला शाखा के तत्वधान में समरसता कार्यक्रम का आयोजन किया गया।जिसमें महिलाओं और नन्हें-मुन्हें बच्चों द्वारा विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए।नगर के मोहल्ला साहूकारा स्थित जैन धर्मशाला में महिलाओं समरसता कार्यक्रम का आयोजन किया गया।जिसमें धार्मिक नृत्य, लोकगीत, भजन, डांडिया आदि कार्यक्रमों का आयोजन किया गया।इसके अलावा नन्हे-मुन्ने बच्चों के बीच फैंसी ड्रेस प्रतियोगिता कराई गई।जिसमें बच्चों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया।इस दौरान संगठन की नगर अध्यक्ष स्फूर्ति जैन ने कहा कि पूरी दुनिया में भारत को पारंपरिक और सांस्कृतिक उत्सव के देश के रुप में अच्छी तरह से जाना जाता है।क्योंकि ये बहुधर्मी और बहुसंस्कृति का देश है। भारत में कोई भी हर महीने उत्सवों का आनन्द ले सकता है। यह एक धर्म,भाषा, संस्कृति और जाति में विविधताओं से भरा धर्मनिरपेक्ष देश है,ये हमेशा मेलों और त्योहारों के उत्सवों में लोगों से भरा रहता है।इसी बीच अखिल भारतीय सर्व वैश्य एकता महासभा के प्रदेश अध्यक्ष गौरव अग्रवाल, जिलाध्यक्ष सुनील गुप्ता, जिला कोष प्रमुख अशोक अग्रवाल, जिला वरिष्ठ उपाध्यक्ष सपन अग्रवाल एवं नगर अध्यक्ष उपकार गोयल ने अपने-अपने विचार प्रस्तुत किए।इस अवसर पर पूनम गोयल, रेनू गुप्ता, करुणा अग्रवाल,प्रेक्षा अग्रवाल, कनिका जैन, प्रिया जैन,दीपिका अग्रवाल,अर्शिता अग्रवाल, डा. अमिता अग्रवाल, प्रतिभा अग्रवाल, सपना गुप्ता, पारुल अग्रवाल, राधिका अग्रवाल, शिवांगी अग्रवाल आदि मौजूद रही। कार्यक्रम का संचालन प्रियंका अग्रवाल व करुणा अग्रवाल ने किया।IMG-20221009-WA0135.jpgIMG-20221009-WA0136.jpg