किराना दुकान से पांच सौ रुपये का राशन आशाबाई के घर पहुंचवाया

in #ration2 years ago

1669539666392.jpg
कलेक्टर श्री विकास मिश्रा ने शनिवार को उचित मूल्य की दुकान कारोपानी का निरीक्षण किया। सेल्समेन उश्री अल्का मरावी ने बताया कि उचित मूल्य की दुकान में सर्वर नही चलने के कारण राशन का वितरण नही हो रहा है। उन्होंने इस संबंध में वरिष्ठ अधिकारियों को अवगत करा दिया है। उचित मूल्य की दुकान में खाद्यान्न उपभोक्ताओं के लिए पर्याप्त राशन उपलब्ध है, लेकिन सर्वर नही होने के कारण राशन का वितरण नही हो पा रहा है। कलेक्टर श्री विकास मिश्रा ने राशन वितरण के बारे में खाद्यान्न उपभोक्ताओं से चर्चा की। राशन लेने पहुँची वृद्ध महिला श्रीमती आशा बाई ने बताया कि उसे विगत दो महीने से राशन नही मिला है। जिससे वह बहुत परेशान है। राशन के लिए रोजाना उचित मूल्य की दुकान आ रही है लेकिन सर्वर नही चलने के कारण राशन नही मिल रहा है। उसने बताया कि उसके परिवार में कोई भी कमाने वाला नही है। वे वृद्ध पति और पत्नि रहते हैं।
कलेक्टर विकास मिश्रा ने श्रीमती आशाबाई की समस्या को सुनते ही उनके लिए राशन उपलब्ध कराने के लिए अपना पर्स निकाला। उन्होंने पटवारी श्री कटारे जी को पांच सौ रुपये दिए और वृद्ध श्रीमती आशाबाई के परिवार के लिए किराना दुकान से राशन खरीद कर उनके घर मे पहुंचवाया है। कलेक्टर ने इस प्रकार से वृद्ध महिला आशाबाई के घर मे राशन पहुंचा कर भोजन का प्रबंध करा दिया। राशन मिलने से आशाबाई की खुशी के आंसू छलक उठे, उन्होंने मदद के लिए कलेक्टर श्री मिश्रा को भावविभोर हो धन्यावाद देते हुए आशीर्वाद दिया है। कलेक्टर श्री विकास मिश्रा ने उचित मूल्य की दुकानों से नियमित रूप से राशन वितरण करने के निर्देश दिए है। उन्होंने राशन वितरण के लिए सर्वर को दुरुस्त करने को कहा है। जिससे खाद्यान्न उपभोक्ताओं को प्रतिमाह राशन उपलब्ध होता रहे।