इंदिरा मैराथन में सर्वेश को मिला पांचवां स्थान

in #raebareli2 years ago

रायबरेली। प्रयागराज में शनिवार को हुई 37वीं आल इंडिया प्राइजमनी इंदिरा मैराथन में पुरुष वर्ग से रायबरेली के सर्वेश कुमार ने पांचवा स्थान पाया है। उन्हें सांत्वना पुरस्कार प्रदान किया गया है। महिला वर्ग से अंतरराष्ट्रीय एथलीट पद्मश्री सुधा सिंह ने पहला स्थान हासिल किया है। अखिल भारतीय स्तर पर हुई इस मैराथन में रायबरेली के दो खिलाड़ियों के सफल होने पर प्रशंसकों और खेल प्रेमियों में खुशी है।
पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी की जयंती पर प्रयागराज में हुई मैराथन में देशभर से खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया था। 42.195 किमी. लंबी मैराथन में रायबरेली की सुधा सिंह और सर्वेश कुमार ने सफलता अर्जित की। पुरुष वर्ग में पांचवां स्थान बनाने वाले सर्वेश कुमार इसी शहर के मोतीलाल नेहरू स्टेडियम में अभ्यास करते हैं।