साहब! हमारा नहीं, बिचौलियो का खरीदा जा रहा धान

in #raebareli2 years ago

रायबरेली-महराजगंज। धान खरीद व्यवस्था की हकीकत परखने के लिए बुधवार को क्षेत्रीय विपणन अधिकारी (आरएमओ) ने खरीद केंद्रों का औचक निरीक्षण किया। महराजगंज केंद्र पर मिले किसानों ने यहां व्याप्त अव्यवस्था के बारे में जानकारी देते हुए बताया कि साहब यहां हमार नही बिचौलियन का धान खरीदा जा रहा है।
इस पर बिफरे आरएमओ केके सिंह ने केंद्र प्रभारियों को फटकार लगाते हुए व्यवस्था में तत्काल अपेक्षित सुधार लाने का निर्देश दिया। निरीक्षण के बाद उन्होंने धान खरीद से जुड़े अधिकारियों के साथ एक बैठक कर खरीद से जुड़े कार्यों की समीक्षा भी की।