पार्टी प्रभारी हरीश चौधरी ने विधायक सुखपाल खैरा को भेजा नोटिस

in #punjab2 years ago

पंजाब कांग्रेस में एक नई रार की शुरुआत होती दिख रही है। पंजाब मामलों के पार्टी प्रभारी हरीश चौधरी ने पार्टी विधायक सुखपाल खैरा को नोटिस जारी किया है। खैरा ने पीसीसी प्रमुख अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग से एक व्यक्ति (पूर्व मंत्री भारत भूषण आशु) के लिए पार्टी कैडर की ऊर्जा बर्बाद नहीं करने की सलाह दी थी। उन्होंने कहा था पंजाब के सामने कई ज्वलंत मुद्दे हैं। प्रधान और कैडर को वही मुद्दे उठाने चाहिए थे। इस बयान के बाद पार्टी प्रधान अमरिंदर राजा वड़िंग ने भी खैरा को सलाह नहीं देने को कहा था। वड़िंग ने कहा था कि मुफ्त की सलाह देने से कद्र घटती है।
पंजाब कांग्रेस प्रधान राजा वड़िंग के नेतृत्व में कांग्रेस की ओर से पूर्व मंत्री भारत भूषण आशु की भ्रष्टाचार के आरोप में हुई गिरफ्तारी के खिलाफ लगातार धरने दिए जा रहे हैं। राजा वड़िंग द्वारा यह आरोप भी लगाया जा रहा है कि पंजाब की आम आदमी पार्टी सरकार द्वारा सियासी बदलाखोरी के तहत आशु को फंसाया जा रहा है।