आज पैतृक गांव मूसा में होगा अंतिम संस्कार, कांग्रेस ने सरकार को घेरा, चश्मदीद ने बताई पूरी वारदात

in #punjab2 years ago

पंजाबी गायक सिद्धू मूसेवाला के कत्ल को लेकर पंजाब की सियासत गरमा गई है। कांग्रेस नेता प्रताप सिंह बाजवा, कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग ने सिद्धू मूसेवाला के कत्ल को लेकर मुख्यमंत्री भगवंत मान व आप सरकार को घेरा है। उन्होंने मूसेवाला की सुरक्षा वापस लेने पर भी सरकार पर सवाल उठाए हैं। सोमवार दोपहर के बाद मुख्यमंत्री के आश्वासन के बाद परिवार पोस्टमार्टम के लिए सहमत हुआ। सोमवार को सिद्धू मूसेवाला का पोस्टमार्टम करवाया गया जबकि अंतिम संस्कार मंगलवार को किया जाएगा। सिद्धू परिवार के साथ दुख साझा करने के लिए प्रसिद्ध गायक गुरदास मान, गायक आर नेत, गायक अफसाना खां भी पहुंचे। प्रसिद्ध पंजाबी गायक सिद्धू मूसेवाला का मानसा के गांव जवाहरके में रविवार की शाम अज्ञात व्यक्तियों ने अंधाधुंध गोली मारकर कत्ल कर दिया था। हमलावरों का अभी तक मानसा पुलिस को कोई भी सुराख नहीं मिला है। एक चश्मदीद प्रिंस के अनुसार सिद्धू मूसेवाला की थार गाड़ी को पीछा करके एक व्यक्ति ने टायर में गोलियां मारी और बाद में एक और व्यक्ति ने मूसेवाला पर अंधाधुंध फायरिंग की।sidhu-moosewala-wiki-1-1113526-1653845840.jpg

Sort:  

So sad 😭

So sad

😔