पंजाबी सिंगर बलविंदर सफरी का निधन, 86 दिन अस्पताल में रहने के बाद जिंदगी से हार गए जंग

in #punjab2 years ago

सिद्धू मूसेवाला की मौत की खबर से पंजाबी म्यूजिक इंडस्ट्री को बहुत बड़ा शॉक लगा था। अब उसके दो महीने बाद पंजाबी म्यूजिक इंडस्ट्री को एक बार फिर जोर का झटका लगा है। इस इंडस्ट्री ने अपना एक और अनमोल हुनर खो दिया है। फेमस पंजाबी सिंगर बलविंदर सफरी का 63 साल की उम्र में निधन हो गया है। खबर है कि बलविंदर सफरी 86 दिनों से अस्पताल में भर्ती थे। हाल ही में उन्हें डिस्चार्ज किया गया था और उनकी सेहत में सुधार हो रहा था। पर अचानक ही वह इस दुनिया को अलविदा कह गए। गत मगंलवार को उनका निधन हो गया। बलविंदर सफरी के परिवार ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट शेयर कर इसकी जानकारी दी है।हार्ट सर्जरी के बाद बिगड़ी थी हालत
जानकारी के अनुसार बलविंदर सफरी को गत 20 अप्रैल 2022 को अस्पताल में भर्ती करवाया गया था। दो दिन बाद उनकी ट्रिपल बाइपास सर्जरी की गई थी। सर्जरी के बाद बलविंदर सफरी को कुछ खास दिक्कतें होने लग गईं। इन दिक्कतों के चलते उनकी एक और सर्जरी करानी पड़ी। लेकिन स्थिति बिगड़ती चली गई और बलविंदर सफरी कोमा में चले गए।xbalwindersafri1-1658897322.jpg.pagespeed.ic.KIgV9Gqp93.jpg