गृहमंत्री अमित शाह पहुंचे चंडीगढ़, NCB कांफ्रेंस के बाद करेंगे स्कूलों का उद्घाटन

in #punjab2 years ago

चंडीगढ़। Amit Shah Visit Chandigarh: केंद्रीय गृहमंत्री शाह आज चंडीगढ़ पहुंच गए हैं। सुबह करीब 11.30 बजे उनका विमान चंडीगढ़ एयरपोर्ट पर लैंड किया। एयरपोर्ट पर उनके स्वागत के लिए चंडीगढ़ पंजाब के राज्यपाल एवं यूटी प्रशासक बनवारी लाल पुरोहित, हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल, गृह मंत्री अनिल विज और सांसद किरण खेर सहित अन्य प्रशानिक अधिकारी मौजूद रहे। हालांकि अमित शाह का चंडीगढ़ में पहुंचने का समय 10 बजे था।एयरपोर्ट से अमित शाह सीधे पंजाब राजभवन पहुंचे, जहां मादक पदार्थों की तस्करी व राष्ट्रीय सुरक्षा के विषय पर उत्तरी राज्यों के मुख्यमंत्री सम्मेलन हो रहा है। केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह सम्मेलन की अध्यक्षता कर रहे हैं।
पंजाब के राज्यपाल व चंडीगढ़ प्रशासक बनवारी लाल पुरोहित, पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान और जम्मू एंव कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा, हिमाचल प्रदेश के स्वास्थ्य मंत्री राजीव सैजल, हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर भी सम्मेलन में मौजूद हैं। इनके अलावा संबंधित प्रदेशों के मुख्य सचिव समेत एनसीबी और पुलिस प्रशासन के अधिकारी भी सम्मेलन में शामिल हुए हैं।