मूसेवाला का अंतिम संस्कार आज

in #punjab2 years ago

मशहूर पंजाबी सिंगर सिद्धू मूसेवाला का अंतिम संस्कार आज होगा। इसके लिए दोपहर करीब 12 बजे का वक्त तय किया गया है। उनका शव परिवार को सौंप दिया गया है, जिसे परिवार पैतृक गांव लेकर जा रहा है। मूसेवाला का कल 5 डॉक्टरों के बोर्ड ने पोस्टमार्टम किया। जिसमें उनके सिर, पैर, छाती और पेट को बुरी तरह से गोलियों से छलनी किया गया था।डॉक्टरों को गोलियों के 24 निशान मिले हैं। मूसेवाला के बाएं फेफड़े और लीवर में गोली लगी है। इसी वजह से मौके पर ही मौत की संभावना व्यक्त की जा रही है। वहीं बहुत ज्यादा खून बहना भी मूसेवाला की मौत की वजह बना। मूसेवाला का रविवार शाम जवाहरके में गोलियों से भूनकर कत्ल कर दिया गया था।सिद्धू मूसेवाला की हत्या के बाद बड़ी संख्या में उनके फैन मूसा गांव पहुंच रहे हैं। इसे देखते हुए पुलिस ने कड़े सुरक्षा बंदोबस्त किए हैं। बठिंडा रेंज के IG पीके यादव और बठिंडा के SSP जे. एलेनचेजियन को मानसा के SSP गौरव तूरा के साथ मानसा में ही कैंप करवा दिया गया है। सुरक्षा के मद्देनजर मूसेवाला का शव रात भर अस्पताल की मॉर्चुरी में ही रखा गया। आज सुबह करीब साढ़े 8 बजे शव परिजनों को सौंपा जाएगा।20783whatsapp-image-2022-05-29-at-61451-pm_1653960476.webpमूसेवाला हत्याकांड की जांच अब हाईकोर्ट के सिटिंग जज करेंगे। पंजाब के गृह सचिव अनुराग वर्मा ने पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट के रजिस्ट्रार को पत्र लिख दिया है। मूसेवाला के पिता बलकौर सिंह ने यह मांग की थी।