पिछले साल से 28% बढ़ा GST कलेक्शन:जुलाई में GST से मिले 1.49 लाख करोड़ रुपए

in #punjab2 years ago

GST कलेक्शन जुलाई में बढ़कर 1.49 लाख करोड़ रुपए हो गया है। एक साल पहले की तुलना में ये 28% की बढ़ोतरी है। जुलाई 2021 में GST कलेक्शन 1.16 करोड़ रुपए रहा था। वहीं जून यह 1.45 लाख करोड़ रुपए रहा था। अब तक का सबसे बड़ा GST कलेक्शन अप्रैल महीने में रहा था। जुलाई का कलेक्शन दूसरा बड़ा GST केलक्शन है। मार्च के बाद से GST 1.40 लाख करोड़ के स्तर से ऊपर बना हुआ है।
जुलाई में CGST 25,751 करोड़ रुपए, SGST 32,807 करोड़ रुपए, जबकि IGST 79,518 करोड़ रुपए और सेस 10,920 रुपए था। इससे पहले जून में CGST 25,306 करोड़ रुपए, SGST 32,406 करोड़ रुपए, IGST 75,887 करोड़ रुपए और GST कंपनसेशन सेस 11,018 करोड़ रुपए रहा था।