आज जारी होंगे रेलवे ग्रुप डी भर्ती परीक्षा फेज 1 के एडमिट कार्ड

in #punjab2 years ago

रेलवे ग्रुप डी भर्ती परीक्षा के पहले चरण के एडमिट कार्ड आज जारी होने वाले हैं। आज आरआरबी की वेबसाइट्स पर एडमिट कार्ड का लिंक एक्टिव कर दिया जाएगा। सबसे पहले उन्हीं कैंडिडेट्स का एडमिट कार्ड जारी होगा जिनका एग्जाम 17 अगस्त के दिन है। कैंडिडेट्स अपने एडमिट कार्ड परीक्षा की तारीख से चार दिन पहले डाउनलोड कर सकेंगे।
रेलवे ग्रुप डी कैंडिडेट्स का परीक्षा केंद्र में इस बार बायोमेट्रिक ऑथेंटिकेशन होगा इसलिए उन्हें अपना ओरिजनल आधार कार्ड लाना होगा।
आरआरबी ग्रुप डी भर्ती परीक्षा का सेकंड फेज 26 अगस्त से 8 सितंबर 2022 तक आयोजित किया जाएगा। सेकंड फेज के तहत आने वाले परीक्षार्थियों को उनके एग्जाम सिटी डेट डिटेल्स की जानकारी 18 अगस्त को मिलेगी।
पहला फेज 17 से 25 अगस्त तक आयोजित
17 अगस्त 2022 से शुरू होने जा रही रेलवे ग्रुप डी भर्ती परीक्षा की एग्जाम सिटी व डेट की डिटेल्स 9 अगस्त को जारी कर दी गई थी। आरआरबी ग्रुप डी भर्ती परीक्षा का पहला फेज 17 अगस्त से 25 अगस्त 2022 तक आयोजित किया जाएगा।
परीक्षा में नॉर्मलाइजेशन का फॉर्मूला लागू होगा
एडमिट कार्ड जारी करने से पहले रेलवे भर्ती बोर्ड ने नोटिस के जरिये नॉर्मलाइजेशन का फॉर्मूला जारी किया है। कैंडिडेट्स को बताया गया है कि उनके मार्क्स किस तरह से निकाले जाएंगे। परीक्षा कई शिफ्टों में होने के चलते नॉर्मलाइजेशन का फॉर्मूला लागू होगा। रेलवे ग्रुप डी भर्ती परीक्षा के जरिए ग्रुप डी के 1.03 लाख पदों पर भर्ती होगी। ग्रुप डी पदों पर भर्ती के लिए 1 करोड़ 15 लाख लोगों ने आवेदन किया था।
ऐसे डाउनलोड करें एडमिट कार्ड
उम्मीदवार ऑफिशियल वेबसाइट rrbcdg.gov.in पर क्लिक करें।
वेबसाइट के होमपेज पर एडमिट कार्ड के दिए गए लिंक पर क्लिक करें।
रजिस्ट्रेशन नंबर और डेट ऑफ बर्थ दर्ज करें।
आपका एडमिट कार्ड स्क्रीन पर प्रदर्शित किया जाएगा।breaking news.jpg