पुल निर्माण में मानक विहीन ईंट प्रयोग को लेकर भड़की जेई

in #pun2 years ago

ईंट के प्रयोग का जेई ने लिया संज्ञान

संतकबीरनगरः । बेलहर क्षेत्र के राजघाट जंगल दशहर मार्ग पर पुल निर्माण कार्य में मानक विहीन ईंट का प्रयोग करने को गम्भीरता से लिया। जेई ने मौके से मानक विहीन ईंट को हटाने का निर्देश दिया।

बेलहर क्षेत्र के राजघाट जंगल दशहर मार्ग पर पुल का निर्माण कार्य शुरू हुआ है। यहां एक करोड़ की लागत से पुल का निर्माण कार्य कराया जा रहा है। बारिश के चलते यहां कार्य ठप हो गया था। कार्य तीन दिनों से फिर शुरू किया गया है। यहां प्रयोग होने वाले ईंटों को लेकर अवर अभियंता प्रियंका श्रीवास्तव से जानकारी ली। उन्होंने मामले को संज्ञान में लेते हुए प्रयोग में मौके पर आई ईंटों को तत्काल प्रभाव हटाने का निर्देश दिया।