देश के 15वें राष्ट्रपति के रूप में Droupadi Murmu ने ली शपथ
नव-निर्वाचित राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने आज सुबह संसद भवन में 15वें राष्ट्रपति के तौर पर शपथ ली। CJI एनवी रमना ने निर्वाचित राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू को राष्ट्रपति पद की शपथ दिलाई। इस दौरान निवर्तमान राष्ट्रपति राम नाथ कोविंद, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृह मंत्री अमित शाह सहित सभी नेता मौजूद रहे। वहीं मुर्मू ने राष्ट्रपति की कमान संभालते हुए देश में नया इतिहास कायम कर दिया है क्योंकि वह पहली आदिवासी समुदाय की महिला होंगी जो सबसे बड़े संवैधानिक पद पर आसीन होंगी। इतना ही नहीं इसके साथ ही वह देश की सबसे युवा राष्ट्रपति भी होंगी।