प्रतिमा योगेन्द्र लाला ने शुरू किया जनसंपर्क अभियान।

in #pratima2 years ago

प्रतिमा योगेन्द्र लाला ने शुरू किया जनसंपर्क अभियान, लोगों ने दिया आशीर्वाद रूपी समर्थन।

दिल्ली तिमारपुर । वॉर्ड 11 से आम आदमी पार्टी की सम्भावित प्रत्याशी प्रतिमा योगेन्द्र लाला ने तिमारपुर की स्लम बस्तियों में जाकर जनसंपर्क अभियान शुरू कर दिया है जिसमें इंद्रा बस्ती में रहने वाली जनता ने उन्हें दिल खोलकर समर्थन और प्यार देती हुई दिखाई दे रही है।

IMG-20221022-WA0022.jpg

नगर निगम चुनाव 2022 के तहत जैसे ही चुनाव आयोग ने परिसीमन के बाद 250 वॉर्ड की लिस्ट जारी की और सार्वजनिक किया कि कौन सी सीट से किस श्रेणी के प्रत्याशी चुनाव लड़ेंगे वैसे ही राजनीतिक दलों से जुड़े कार्यकर्ता चुनाव के मैदान में खुलकर उत्तर आए हैं।
आपको बता दें कि वॉर्ड 11 तिमारपुर में आम आदमी पार्टी के कई चेहरे आगामी निगम चुनाव के मद्देनजर जनसंपर्क में जुट गए हैं और इस कड़ी में तिमारपुर विधानसभा आम आदमी पार्टी के यूथ अध्यक्ष योगेन्द्र कुमार लाला जो वर्तमान में नगर निगम व जलबोर्ड जैसे बड़े विभागों के लिए विधायक प्रतिनिधि बनकर क्षेत्र के विकास में महत्वपूर्ण जिम्मेदारी निभा रहे हैं उनकी धर्मपत्नी प्रतिमा योगेन्द्र लाला जनसंपर्क में सबसे आगे चल रही है।
प्रतिमा योगेन्द्र लाला लोगों से मिलने उनके बीच पहुंच रही है जहां क्षेत्र की जनता उन्हें भरपूर प्यार और समर्थन देती हुई नजर आ रही है।
आप नेता योगेन्द्र कुमार लाला जब से आम आदमी पार्टी से जुड़े है उन्होंने पूरी तन्मयता के साथ क्षेत्र की जनता के लिए कार्य किया है जिसके बारे में क्षेत्र की जनता निसंकोच चर्चा करती हैं और जब से तिमारपुर वॉर्ड 11 सामान्य महिला सीट हुई है तब से योगेन्द्र लाला की धर्मपत्नी प्रतिमा भी अब सक्रिय रूप से लोगों के बीच जाकर उनकी समस्याओं से रूबरू हो रहीं हैं साथ ही दिपावली के मौके पर आमजन को बधाईयाँ देकर उनका आशीर्वाद प्राप्त कर रही है।
प्रतिमा योगेन्द्र लाला का कहना है कि जब उनके पति लोगों की समस्याओं और क्षेत्र में हो रहे विकास के लिए रात दिन मेहनत कर रहे हैं तो वह भी सदैव उनका मनोबल बढ़ाने के साथ साथ उनके कंधे से कंधा मिलाकर उनका साथ दे रही देती रही है।
आज योगेन्द्र लाला की मेहनत का ही परिणाम है कि क्षेत्रीय जनता प्रतिमा योगेन्द्र लाला से मिलकर काफी खुश हैं और दिल खोलकर उनका स्वागत कर रही है।
हालांकि आम आदमी पार्टी के अन्य चेहरे भी लगातार लोगों से मिल रहे हैं और लोगों का प्यार व समर्थन हासिल कर रहे हैं, ऐसे में लोगों के पास आम आदमी पार्टी सहित अन्य दलों के ऐसे कई विकल्प उपलब्ध हैं जिन्हें आने वाले निगम चुनाव में क्षेत्र की जनता निगम पार्षदा के रूप में देखना चाहेगी।
तिमारपुर वॉर्ड 11 में आने वाले निगम चुनाव को लेकर काफी चर्चाएं गर्म हो चुकी है और आने वाले वक़्त में देखना दिलचस्प होगा कि दिल्ली नगर निगम में किस दल की सरकार बनेगी साथ ही वॉर्ड 11 में निगम के कार्यों के लिए क्षेत्र की जनता किसको अपना प्रतिनिधि चुनेगी।