आजम खान से मिलने मेदांता अस्पताल पहुंचे अखिलेश यादव, कहा- तबीयत बेहतर

in #politics2 years ago

लखनऊ। समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav) गुरुवार की शाम आजम खान (Azam Khan) से मिलने मेदांता अस्पताल पहुंचे। अस्पताल से बाहर आने पर अखिलेश ने कहा कि उनकी तबीयत बेहतर है।
आजम को बुधवार की शाम तबीयत बिगड़ने पर यहां भर्ती कराया गया था। गुरुवार को उन्हें आईसीयू में शिफ्ट किया गया। डॉक्टरों ने उनकी हालत क्रिटिकल बताई है।

अस्पताल से निकलने पर मीडिया से बातचीत में अखिलेश यादव ने कहा कि आजम खान से मिला, उनसे बातचीत हुई। उनकी तबीयत ठीक है। वह पहले से बेहतर हैं। आजम खान को लेकर अखिलेश यादव पिछले कुछ समय से निशाने पर रहे हैं।

Screenshot_20220804-211902_Dailyhunt.jpg

Sort:  

Like 👍 mam